अगर आपको है सरकारी नौकरी की तलाश, तो जरुर पढ़िए यह खबर

Published : Jun 14, 2019, 01:21 PM ISTUpdated : Jun 14, 2019, 01:31 PM IST
अगर आपको है सरकारी नौकरी की तलाश, तो जरुर पढ़िए यह खबर

सार

जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। उनके लिए खुशखबरी है। केन्द्र सरकार ने हजारों की संख्या में रिक्त पदों पर जल्दी से जल्दी भर्तियां करने के लिए आदेश जारी किया है।   

नई दिल्ली: केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने घोषणा की है कि देश मे 5000(पांच हजार) सरकारी नौकरियां निकाली जाएंगी। उन्होंने जानकारी दी है कि देश के 40 केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में 5 हजार से ज्यादा पद खाली पड़े हुए हैं। जिसमें से कई पद तो पिछले कई सालों से खाली पड़े हुए हैं। इनपर भर्तियां नहीं हुई हैं। लेकिन अब इन पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। 

इसके लिए केन्द्रीय मंत्री पोखरियाल ने गुरुवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी के मान्यता प्राप्त सभी केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की है। इस दौरान मानव संसाधन विकास मंत्री ने इन सभी से विश्वविद्यालयों में खाली पड़े पदों पर जल्दी से जल्दी भर्ती की प्रक्रिया शुरु किए जाने पर चर्चा की।  

दरअसल केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों की संख्या बेहद ज्यादा है और पिछले कई सालों से   विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी इन पदों को बार बार भरने की बात कह रहा है। लेकिन इसके लिए जरुरी प्रक्रिया शुरु नहीं हो पाती है। 

जिसकी वजह से खाली पदों पर भर्तियां नहीं हो पा रही हैं। लेकिन अब केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री के इस मामले पर खुद आगे बढ़कर संज्ञान लेने के बाद यह तय हो गया है कि यूजीसी इस विषय पर आगे बढ़कर काम करेगा। 

रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को ही उन्होंने केंद्रीय भाषा संस्थानों के प्रमुखों के साथ भी बैठक की। यहां भी रिक्त पदों की संख्या बेहद ज्यादा है। एचआरडी मंत्री ने कहा है कि सभी भारतीय भाषाओं को प्रभावी ढंग से बढ़ावा देने के लिए सभी रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाना चाहिए। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम