
कन्नौज: यहां पुलिस के दो जवानों की जांबाजी की हर तरफ तारीफ हो रही है। इन दो जवानों की दिलेरी तब देखने को मिली जब यह दोनों एक घर के अंदर जल रहे सिलेंडर को जान की परवाह किये बिना घसीट कर बाहर ले आये।
उसके बाद धू धू करके जलते हुए इस खतरनाक सिलेंडर को घसीटते हुए गाँव के बाहर ले जाकर एक कुएं में धकेल आये। पुलिस जवानो की इस जाँबाजी की खूब चर्चा हुई।
पूरा मामला कुछ इस प्रकार है। जनपद कन्नौज की कोतवाली गुरसहायगंज के ग्राम अनिबोज में एक घर में खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गयी। घर पर मौजूद महिलाओं ने आग बुझाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन तब तक आग ने घरों में रखे सामान को भी अपनी जकड़ में ले लिया। इस बीच आग बुझाने के चक्कर में 55 वर्षीय सायरा बेगम आग की चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उनको किसी तरह बचाया।
आग बढ़ते देख किसी ने पुलिस के पीआरबी 1641 और पीआरबी 3540 को सूचना दे दी सूचना मिलते ही डॉयल 100 के जवान मौके पर पहुँच गए और विकराल रूप ले लिए सिलेंडर को अपनी जान की परवाह किये बिना घर के बाहर घसीट लाये। जलता हुआ सिलेंडर ग्रामीणों के लिए घातक न बन जाए यह सोच कर पुलिस के जवानो ने उसको गाँव के बाहर एक कुएं के पास खींच ले गए और उसमे डाल कर ही राहत की सांस ली। पुलिस के इस जाँबाजी की चर्चा धीरे धीरे पूरे जिले में फ़ैल गई और सभी ने उनकी दिलेरी की खूब तारीफ की।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।