गुजरात के डिप्टी सीएम से मिले अल्पेश ठाकोर, भाजपा में जल्द होंगे शामिल

Published : May 27, 2019, 06:52 PM IST
गुजरात के डिप्टी सीएम से मिले अल्पेश ठाकोर, भाजपा में जल्द होंगे शामिल

सार

लोकसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को अहमदाबाद दौरे पर गए थे। इसके एक दिन बाद ही यह घटनाक्रम सामने आया है। पीएम मोदी ने खानपुर इलाके के जेपी चौक में एक रैली को संबोधित किया था।

लंबे समय से चली आ रही अटकलों के बीच गुजरात के ओबीसी नेता अल्पेश ठाकुर भाजपा में शामिल होने वाले हैं। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ने वाले अल्पेश की गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल से मुलाकात हुई है। इसके बाद से ही यह लगभग तय हो गया है कि वह भाजपा में शामिल होने वाले हैं।  सूत्रों के मुताबिक, यह मुलाकात एक घंटे से ज्यादा समय तक चली। इसमें उनके भाजपा में शामिल होने पर चर्चा की गई है। माना जा रहा है कि वह अपने कई समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो जाएंगे। 

लोकसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को अहमदाबाद दौरे पर गए थे। इसके एक दिन बाद ही यह घटनाक्रम सामने आया है। पीएम मोदी ने खानपुर इलाके के जेपी चौक में एक रैली को संबोधित किया था। इसके बाद उनकी अमित शाह, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल से अलग से बैठक हुई थी।

अल्पेश ठाकोर अब भी गुजरात विधानसभा के सदस्य हैं। वह कांग्रेस के टिकट पर राधनपुर सीट से विधायक चुने गए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले अप्रैल में अल्पेश ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उन्होंने अभी विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया है। गुजरात में प्रभावशाली कहे जाने वाले ठाकोर समुदाय के बड़े नेताओं ने अल्पेश को 24 घंटे के अंदर कांग्रेस छोड़ने का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद अल्पेश ने कांग्रेस छोड़ दी। पार्टी की ओर से उसकी सदस्यता रद्द करने की मांग की गई थी लेकिन अभी तक इस पर फैसला नहीं हो सका है। 

गुजरात में भाजपा ने 2014 का परिणाम दोहराते हुए 2019 में भी सभी 26 लोकसभा सीटें जीती हैं। पार्टी 303 सांसदों के साथ धमाकेदार अंदाम में सत्ता में लौटी है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल