Holi 2026: सूरत में ट्रियोम क्लब का अनोखा धुलेंडी उत्सव 'मडफेस्ट', हजारों लोग ने ऑर्गेनिक मिट्टी से खेली होली

Published : Mar 06, 2026, 05:13 PM IST
Surat Triyom Club holi 2026 celebration

सार

सूरत के आभवा चौकड़ी स्थित ट्रियोम क्लब में होली-धुलेंडी के अवसर पर अनोखा मडफेस्ट आयोजित किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने ऑर्गेनिक मिट्टी और मुल्तानी मिट्टी के साथ रंगोत्सव का आनंद लिया। रेन डांस, डीजे म्यूजिक और कई एक्टिविटी जोन के साथ यह आयोजन सूरत की नई पहचान बनकर उभरा।

सूरत (गुजरात)। होली-धुलेंडी के मौके पर सूरत में आयोजित अनोखा ‘मडफेस्ट इस बार जबरदस्त उत्साह के साथ संपन्न हुआ। शहर के आभवा चौकड़ी स्थित ट्रियोम क्लब में आयोजित इस खास इवेंट में सूरत समेत देश-विदेश से हजारों लोग शामिल हुए और ऑर्गेनिक मिट्टी के साथ रंगोत्सव की अनोखी मस्ती का आनंद लिया। इस इवेंट का आयोजन कलर्स इवेंट्स एंड एक्टिवेशन द्वारा ट्रियोम क्लब के संचालक सुरेश गोंडलिया के सहयोग से किया गया था।

मडफेस्ट के आयोजक अर्नब मोइत्रा और क्रिश वाधवानी ने सयुंक्त रूप से जानकारी साजा करते हुए बताया कि, यह भारत का प्रथम ऐसा आयोजन है, जिसमें पारंपरिक धुलेंडी (धूलेटी) को ऑर्गेनिक तरीके से मनाने की परंपरा को बढ़ावा दिया जा रहा है। यहां केमिकल रंगों की जगह मुल्तानी मिट्टी और प्राकृतिक मिट्टी का इस्तेमाल किया गया, जिससे लोगों ने सुरक्षित और विशेष अंदाज में त्योहार का आनंद लिया। जिस तरह स्पेन में लोग ‘टोमेटिना’ फेस्टिवल खेलने जाते हैं, उसी तरह भविष्य में मडफेस्ट भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएगा और लोग खास तौर पर सूरत आकर इसमें हिस्सा लेंगे।

सूरत में मडफेस्ट का यह छठा आयोजन रहा। कोविड के दौरान कुछ वर्षों के अंतराल के बाद इस इवेंट की वापसी हुई और इस बार बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने इसे यादगार बना दिया। आयोजकों के अनुसार, गुजरात में बड़े इवेंट्स के प्रति लोगों का उत्साह फिर से बढ़ा है और इस तरह के आयोजन आने वाले समय में टूरिज्म को भी बढ़ावा देंगे।

इस इवेंट की खासियत रही की यहाँ रंग नहीं बल्कि मुल्तानी और प्राकृतिक मिट्टी का उपयोग किया गया, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होती है, जिससे यह प्राकृतिक फेशियल की तरह काम करती है और स्किन को नेचुरल ग्लो देती है। कार्यक्रम में मुंबई की प्रसिद्ध डीजे रीना बारोट के म्यूजिक ने माहौल को और भी जोशीला बना दिया। इसके साथ ही रेन डांस, म्यूजिक पार्टी और अलग-अलग एक्टिविटी जोन में युवाओं और परिवारों ने जमकर मस्ती की। महिलाओं के लिए अलग चेंजिंग रूम, लॉकर्स और परिवारों के लिए विशेष एक्टिविटी जोन की व्यवस्था भी की गई थी, जहां बच्चों ने भी भरपूर आनंद लिया।

इस बार इवेंट में ‘प्राइवेट पिट्स’ और वीआईपी लाउंज भी आकर्षण का केंद्र रहे, जहां परिवारों ने अपनी निजी जगह पर मडफेस्ट का आनंद लिया। करीब 8 से 10 हजार वर्ग गज के विशाल मैदान में आयोजित इस इवेंट के जश्न से सूरत को एक नई पहचान दी।

नोट: यह प्रमोशनल कंटेंट है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Read more Articles on

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल