धनतेरस पर बद्रीनाथ को मिली सोने की छत

Published : Nov 06, 2018, 01:31 PM IST
धनतेरस पर बद्रीनाथ को मिली सोने की छत

सार

पांच किलो सोने की परत से तैयार हुई है बदरीनाथ की छत। सहारनपुर के बहुचर्चित गुप्ता बंधुओं ने दी है दान। 

धनतेरस के अवसर पर भगवान बद्री विशाल को सोने की छत मिली है। सहारनपुर के बहुचर्चित गुप्ता बंधुओं ने बद्रीनाथ धाम में 5 किलो सोने की छत बनवा कर चढ़ाई है। सहारनपुर से 10 कारीगरों को ले जाकर  यह कार्य किया गया। कारीगरों ने छत पर सोने की परत चढ़ाने का काम मात्र दो दिन में कर दिया। इसके साथ ही अब भगवान बद्रीनाथ सोने की छत के नीचे विराजमान हो गए हैं। स्वर्ण छत स्थानीय लोगों में कौतूहल का विषय बनी हुई है। 

गुप्ता बंधु मई 2017 में जब बद्रीनाथ धाम आए थे तब उन्होंने बद्रीनाथ-केदारनाथ समिति के आगे छत पर सोने की परत चढ़ाने का प्रस्ताव रखा था। लेकिन इसके बाद वे दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा के इस्तीफे को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गए। इससे यह काम नहीं हो पाया। विवाद बढ़ने पर मंदिर समिति ने राज्य सरकार से इस मामले में फैसला लेने का अनुरोध किया, लेकिन इसी बीच मंदिर समिति भंग हो गई। सरकार के इस फैसले को लेकर एक पक्ष कोर्ट चला गया। हालांकि मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है।

बद्री-केदार समिति के सीईओ बीडी सिंह ने बताया कि गुप्ता बंधुओं की ओर से बदरीनाथ मंदिर की छत पर सोने की परत चढ़वाने बिछाने की इच्छा एक वर्ष पूर्व जताई गई थी, लिहाजा छत में सोने की परत चढ़ाने का काम करवाया गया। इसमें कोई विवाद वाली बात नहीं है। छत पर सोने की परत चढ़ाने का काम सहारनपुर के कारीगरों ने दो दिन में पूरा किया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार