प्रदूषण से निपटने के लिए बनेंगे विशाल एयर प्यूरिफायर

Published : Nov 06, 2018, 01:11 PM IST
प्रदूषण से निपटने के लिए बनेंगे विशाल एयर प्यूरिफायर

सार

प्राण देने वाली हवा में घुल रहा जहर भारत के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है। इससे निजात पाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। अब गंदी हवा साफ करने के लिए विशाल एयर प्यूरिफायर बनाने की योजना पर काम चल रहा है। लेकिन क्या यह स्थायी समाधान है? बल्कि ज्यादा जरुरी यह है कि हम हवा को गंदा होने से बचाएं। 

चीन की तर्ज पर एयर क्वालिटी सुधारने के लिए विशाल एयर प्यूरिफायर बनाने की योजना पर काम चल रहा है। यह एक दिन में एक दिन में 130 करोड़ लीटर हवा साफ़ कर सकता है। जो कि तीन किलोमीटर के भीतर रहने वाले 75000 लोगों को शुद्ध हवा देगा। इसकी ऊंचाई 40 फुट की होगी। 

यह एयर प्यूरिफायर गुड़गांव की एक कंपनी बना रही है। जिसने अपने उत्पाद को विश्व के सबसे बड़े और मजबूत एयर प्यूरिफायर के रुप में पेटेंट करा लिया है। 

इस कंपनी का पेटेंट वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गेनाइजेशन के जर्नल में प्रकाशित भी किया गया है। 

यह एयर प्यूरिफायर 40 फुट ऊँचा और 20 फुट चौड़ा होगा। जो कि अपनी जगह से तीन किलोमीटर तक की जहरीली हवा को साफ करेगा। 

यह सभी तरफ से हवा खींचेगा और हर घंटे 13 लाख घन मीटर हवा साफ करेगा। 

यह एयर प्यूरिफायर बाहर से हवा खींचेगा, जो कि नौ चरणों के फिल्टरों से गुजरकर 99.99 फीसदी तक शुद्ध होकर बाहर निकलेगी। 

यह फिल्टर छोटे धूलकणों और कार्बन को हवा से साफ कर देगा।  इसमें 48 पंखे लगे हुए होंगे और यह सौर ऊर्जा पर भी चल सकता है। 

इस प्यूरिफायर का निर्माण करने वाली कंपनी का नाम ‘कुरिन’ है। जिसने इससे पहले 6 फुट ऊंचे प्यूरिफायर का नमूना बनाकर आनंद विहार और गाजियाबाद के सबसे प्रदूषित इलाके में इसका सफल प्रयोग किया था। 

इस प्यूरिफायर की अनुमानित लागत 1.5 से 2 करोड़ रुपए के बीच होगी। जो कि दुनिया में सबसे सस्ती है। 

हालांकि विज्ञान गंदी हवा को साफ करने की तकनीक पर लगातार काम कर रहा है। लेकिन साफ हवा पाने के लिए ज्यादा जरुरी है कि हमलोग हवा को गंदा होने ही न दें। इसके लिए सबसे जरुरी सभी को इस बारे में जागरुक करने की है। क्योंकि स्वच्छ हवा सबकी पहली जरुरत है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: सार्वजनिक विश्वविद्यालय में ‘समत्वम्’ कार्यक्रम में जेंडर सेंसिटाइजेशन पर जोर, महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल
CR Patil Birthday: सूरत में 5100 बेटियों को 7500 रुपये के चेक, 1.25 लाख विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित