दुबई के शाह की भागी पत्नी हया का चल रहा था अफेयर !

Published : Jul 08, 2019, 07:01 PM IST
दुबई के शाह की भागी पत्नी हया का चल रहा था अफेयर !

सार

हया दुबई से भागने के बाद सबसे पहले जर्मनी गयी और उसके बाद वह लंदन गयी। हया अपने साथ 271 करोड़ रुपये अपने साथ ले गयी है और उसने हाल ही में लंदन में एक आलीशान बंगला खरीदा है जो वहां के सबसे सुरक्षित जगह पर है। हया और शाह के रिश्तों में पिछले एक साल से दरार आ गयी थी। जिसके बाद दोनों के बीच बोलचाल भी बंद थी।

दुबई के प्रधानमंत्री और शाह शेख मोहम्मद बिन राशिद की पत्नी राजकुमारी हया बिंत अल हुसैन का क्या किसी से अफेयर चल रहा था। फिलहाल अगर मीडिया रिपोर्टस की मानें तो हया का अपने बॉडीगार्ड के साथ पिछले एक साल से अफेयर था और इसी गार्ड के साथ हया लंदन भागी। हालांकि दोनों के बीच के रिश्तों की खबर शाह को नहीं थी जबकि शाह और हया के बीच में पिछले एक साल से रिश्ते खराब चल रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जो जानकारी मिल रही है। उसके मुताबिक हया दुबई से भागने के बाद सबसे पहले जर्मनी गयी और उसके बाद वह लंदन गयी। हया अपने साथ 271 करोड़ रुपये अपने साथ ले गयी है और उसने हाल ही में लंदन में एक आलीशान बंगला खरीदा है जो वहां के सबसे सुरक्षित जगह पर है।

हया और शाह के रिश्तों में पिछले एक साल से दरार आ गयी थी। जिसके बाद दोनों के बीच बोलचाल भी बंद थी। हया शाह की छठीं पत्नी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जब हया के शाह के साथ दूरियां बननी शुरू हुई तो वह अपने निजी सुरक्षा गार्ड के करीब आयी। हालांकि इस रिश्ते को खुलेतौर पर किसी ने अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है।

लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि इस रिश्ते को लेकर दोनों डरे हुए थे। लिहाजा उन्होंने दुबई को छोड़ने का फैसला किया। इसमें हया की मदद जर्मनी के राजनयिकों ने की। फिलहाल लंदन में हया अपने बॉडीगार्ड और दो बच्चों के साथ रह रही है। वह शाह को कानूनी तौर पर तलाक देने की भी सोच रही है।

गौरतलब है कि शाह अपनी पांच पत्नियों को पहले तलाक दे चुके हैं और हया के साथ रह रहे थे। शाह और हया के बीच करीब 23 साल का अंतर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हया अब ब्रिटेन में राजनीतिक शरण लेने की तैयारी में है और उसने शाह को छोड़ने का मन भी बना लिया है।

हालांकि अब शाह भी नहीं चाहते हैं कि हया और उनके बीच आगे कोई रिश्ता बने। इसको उन्होंने अपनी कविताओं के जरिए जाहिर कर दिया है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही शाह की पत्नी हया 271 करोड़ रुपये और दोनों बच्चों को लेकर दुबई से फरार हो गई थीं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान