हमास-इजरायल जंग के बीच अमेरिका में बर्बरता, 6 साल के फिलीस्तीनी बच्चे की 26 बार चाकुओं से गोद कर हत्या

Anshika Tiwari |  
Published : Oct 16, 2023, 10:37 AM IST
हमास-इजरायल जंग के बीच अमेरिका में बर्बरता, 6 साल के फिलीस्तीनी बच्चे की 26 बार चाकुओं से गोद कर हत्या

सार

Hamas-Israel War: हमास-इजरायल के युद्ध से प्रभावित एक अमेरिकी बुजर्ग ने 6 साल के फिलीस्तीनी बच्चे की 26 बार चाकूओं से गोदकर निर्दयता से हत्या कर दी। आरोपी ने बच्चे की मां पर भी हमला किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

नेशनल डेस्क। हमास-इजरायल के बीच छिडे युद्धे के बीच अमेरिका में हेट क्राइम का अलर्ट जारी किया है। पुलिस निगरानी कर रही है,लेकिन इसके बाद भी अमेरिका में हुई वीभत्स घटना ने लोगों को हिला कर रख दिया। जहां हमास की बर्बरता से खफा 71 साल के बुजुर्ग शख्स ने 6 साल के फिलीस्तीनी बच्चे की 26 बार चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। आरोपी ने मृतक बच्चे की मां पर भी हमला किया। महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। 

हमास-इजरायल युद्ध से हाई अलर्ट पर अमेरिका

अमेरिका में यहूदी विरोधी या इस्लामोफोबिक भावनाओं से प्रेरित हिंसा को रोकने के लिए अमेरिका हाई अर्लट पर है। पुलिस की मानें को शिकागो से लगभग 65 किमी दूर एक बच्चा औऱ मां घायल अवस्था में घर पर मिले थे। जिसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि बच्चों को 26 बार चाकूओं से वार बर्बरता से मारा गया था। मिली जानकारी के अनुसार, मां-बेटे पर उनके 71 वर्षीय मकान मालिक ने हमला किया था। जिसके बाद महिला ने पुलिस को कॉल कर बताया था कि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

पुलिस ने आरोपी जोसेफ कजुबा को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। पुलिस की मानें तो वह अपने घर के कोने में जमीन पर बैठा था। उसके माथे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने आरोपी पर कड़े नियमों के तहत मामला दर्ज किया है। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें, इजरायल-हमास युद्ध के बाद यहूदी विरोधी और इस्लामोफोबिया के मामलों में वृद्धि हो सकती हैं। जिस वजह से कई देशों ने अलर्ट जारी कर रखा है। 

ये भी पढ़ें- हमास के खात्मे का काउंटडाउन शुरू ! इजरायल ने तैयार किया स्पेशल प्लान
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश