Haryana News:7 फेरे के बाद दूल्हे ने कहा, "दहेज में फार्च्यूनर दो, नहीं तो 7 दिन भी जिंदा नहीं रहेगी दूल्हन"

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Feb 26, 2024, 04:26 PM ISTUpdated : Feb 26, 2024, 05:28 PM IST
Haryana News:7 फेरे के बाद दूल्हे ने कहा, "दहेज  में फार्च्यूनर दो, नहीं तो 7 दिन भी जिंदा नहीं रहेगी दूल्हन"

सार

शादी की सारी रस्म अदा होने के बाद सुबह दुल्हन की विदाई के समय कथित तौर दहेज में फॉर्च्यूनर कार की डिमांड की वजह से विवाह टूट गया। दूल्हे ने धमकी देते हुए कहा कि बिना फॉर्च्यूनर के वह दुल्हन को विदा कराकर नहीं ले जाएगा। अगर दुल्हन ससुराल गई तो सिर्फ 7 दिन के भीतर ही वह उसे मार देगा। बिना दुल्हन के ही बारात लौट गई।   

हरियाणा। रेवाड़ी जिले के नारनौल थाना क्षेत्र में रात भर शादी की सारी रस्म अदा होने के बाद सुबह दुल्हन की विदाई के समय कथित तौर दहेज में फॉर्च्यूनर कार की डिमांड ने 65 लाख रुपए के भारी भरकम खर्च वाला यह विवाह बंधन टूट गया। दूल्हे ने धमकी देते हुए कहा कि बिना फॉर्च्यूनर के वह दुल्हन को विदा कराकर नहीं ले जाएगा। अगर दुल्हन ससुराल गई तो सिर्फ 7 दिन के भीतर ही वह उसे मार देगा। दूल्हे का यह तेवर देखकर दुल्हन और उसके घरवालों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। आखिरकार लड़की ने खुद ससुराल जाने से मना कर दिया। बिना दुल्हन के ही बारात लौट गई। 

रात में विधि विधान से सम्पन्न हुई शादी
रेवाड़ी जनपद के नारनौल थाना अंतर्गत लाल गांव निवासी प्रदीप कुमार के बेटे मणि कुमार की शादी निजामपुर गांव की सुषमा के साथ तय हुई थी। कार्यक्रम के अनुसार 24 फरवरी को मणि कुमार अपने पिता व नात रिश्तेदारों के साथ बारात लेकर निजामपुर गांव पहुंचा। घरातिया ने बारातियों का जोरदार स्वागत किया। द्वार पूजा से लेकर सात फेरे तक का वैदिक रीति रिवाज के साथ विवाह का पूरा विधान संपन्न हुआ। 

खाना खाते वक्त दूल्हे ने रखी डिमांड तो हैरान रह गया कन्या पक्ष
रविवार की सुबह हो चुकी थी। लड़की पक्ष के लोग विदाई की तैयारी कर रहे थे कि अचानक कलेवा खाने गए दूल्हे ने खाना खाने से पहले दुल्हन के घर वालों से फॉर्च्यूनर कर देने की डिमांड कर दी पहले तो लड़की वालों ने इसे मजाक समझा लेकिन जो दूल्हा अपनी जीत पर चढ़ गया तो लड़की पक्ष में घबराहट मच गई आप है कि इस दौरान दूल्हे ने कहा कि यदि उसे फॉर्च्यूनर कर नहीं मिली तो वह दुल्हन को अपने घर ले जाकर 7 दिन के अंदर मार देगा।

दूल्हा बोला,"लड़की ने मां की सेवा करने से मना किया तो  गुस्से में कह दिया"
इस बारे में जब दूल्हे मणि कुमार से बात की गई तो उसने कहा कि उसे वक्त मैंने जो कुछ भी कहा वह गुस्से में कहा था। उसने केवल इतना कहा था कि यदि उसके पिता को कुछ हो जाए तो क्या वह उनकी सेवा और घर में बने पशुओं का कार्य करेगी। लड़की ने जब इनकार कर दिया तो उसने गुस्से में ऐसा बोल दिया था। दूसरी तरफ दुल्हन ने कहा कि खाना खाते समय मणि कुमार ने उससे पूछा की तुमने कितनी पढ़ाई लिखाई की है? मैंने तो इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई पूरी की है। तुम कम पढ़ी-लिखी हो, इसलिए तुमसे शादी नहीं करूंगा।

सेना से रिटायर्ड दूल्हे के पिता ने कहा,"हमने दहेज की डिमांड नहीं की, बेटे ने गुस्से में बोल दिया होगा"
दूल्हे मणि के पिता प्रदीप कुमार पहले सेवा में थे। रिटायर्ड होने के बाद हरियाणा पुलिस में कार्यरत है। उनका कहना है कि उन्होंने कोई दहेज की मांग नहीं की थी। उनके बेटे ने गुस्से में कुछ बोल दिया होगा। वह लड़की को ले जाने के लिए तैयार है। लड़की के चाचा कमल भास्कर ने बताया कि उन लोगों ने बड़े भाव के साथ भतीजी की शादी की थी। हमारे परिवार ने इस विवाह में 15 लाख 51 हजार रुपए नगद और 11 तोला सोने के जेवरात दिए थे। शादी में कुल 60 लख रुपए का खर्चा आया है। दहेज मांगने की खबर मिलते ही निजामपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

पंचायत ने कन्या पक्ष को दिलाई 65 लाख की रकम, दूल्हा पक्ष पर 11 लाख का जुर्माना भी लगाया
पंचायत शुरू हुई। रविवार को लाल गांव की पंचायत निजामपुर पहुंची। वहां भी 11 गांव के पंचायत बुलाई गई थी। दोनों पक्षों में समझौते के बहुत प्रयास किए गए। आखिर में फैसला हुआ की शादी में खर्च हुए 65 लाख रुपए की राशि दूल्हा पक्ष लड़की पक्ष को देगा। वर पक्ष पर 11 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माने की रकम गौशाला में दान दिए जाने का निर्देश पंचायत ने दिया है। पंचायत के निर्णय के बाद दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।

ये भी पढ़ें...
Uttarakhand News: योगी सरकार की तर्ज पर दंगाइयों से निपटने की तैयारी में धामी सरकार, करेगी नुकसान की वसूली

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Vishwa Navkar Mahamantra Divas 2026: सूरत में JITO का भव्य महाजाप, अमित शाह की वर्चुअल उपस्थित के साथ 108 देशों की भागीदारी
World Health Day पर वेसु के GD Goenka स्कूल में Teen Skin Care पर जागरूकता सत्र, डॉ. जगदीश सखिया के अहम टिप्स