Haryana News: ग्रुरूग्राम में महिला ने अंडे की भुंजिया नहीं बनाई तो लिव-इन पार्टनर ने दी खौफनाक सजा

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Mar 17, 2024, 08:04 AM IST
Haryana News: ग्रुरूग्राम में महिला ने अंडे की भुंजिया नहीं बनाई तो लिव-इन पार्टनर ने दी खौफनाक सजा

सार

हरियाणा के गुरुग्राम जिला पुलिस ने 16 मार्च को एक महिला के ब्लाइंड मर्डर की परत खोली, तो रोंगटे खड़े हो गए। उसे दर्दनाक मौत देने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका लिव-इन पार्टनर ही था। पेशे से राजगीर मिस्त्री पार्टनर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम जिला पुलिस ने 16 मार्च को एक महिला के ब्लाइंड मर्डर की परत खोली, तो रोंगटे खड़े हो गए। उसे दर्दनाक मौत देने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका लिव-इन पार्टनर ही था। पेशे से राजगीर मिस्त्री पार्टनर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में पुलिस ने पहले से ही हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। 

13 मार्च को निर्माणाधीन बिल्डिंग के केयर टेकर ने लिखाई थी FIR
गुरुग्राम जिला के पालम बिहार थाना अंतर्गत चौमा गांव के एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में 13 मार्च को एक महिला का शव मिला था। जिसके चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। पूरी बॉडी काली पड़ी थी। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम, फिंगरप्रिंट, एफएसएल की टीमों को घटनास्थल पर बुलाकर जांच पड़ताल कराई थी। अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के केयरटेकर ने पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत की पत्र दिया था। जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।

पुलिस 4 दिन बाद महिला के लिव-इन पार्टनर को पकड़ा
जांच के बाद पुलिस ने लल्लन यादव निवासी सराय काले खान, दिल्ली को गिरफ्तार किया। उसने मृतका की पहचान अंजलि (32) के रूप में की। लल्लन यादव ने बताया कि वह राजगीर मिस्त्री का काम करता है।7 साल पहले उसकी पत्नी की सर्पदंश से मौत हो गई थी। घर में विवाद होता था, इसलिए वह दिल्ली चला आया था। यहीं पर काम करता था। छह महीने पहले उसकी मुलाकात अंजलि से हुई थी। वह कूड़ा बिनने का काम करती थी। दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे।

दारू के नशे में बेल्ट से पीटा, फिर बसौली से कर दिया हमला
10 मार्च को लल्लन व अंजलि गुरुग्राम गए थे। यहां चौमा गांव के एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहे थे। 12 मार्च की रात को लल्लन में शराब पी। उसके बाद उसने अंजलि से अंडों की भुंजिया बनाने के लिए कहा। अंजलि ने मना कर दिया। इसी बात पर उन दोनों में झगड़ा हो गया। नाराज लल्लन ने पहले उसे बेल्ट से जमकर पीटा, फिर ईंट तोड़ने वाले औजार बसोली से उसके चेहरे और सिर पर कई वार कर दिए। जिससे उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें.....
Salute Little Talent: 8 साल की उम्र में 14 विषयों का ज्ञान... यूं ही UPSC की क्लास नहीं लेता "GOOGLE गुरू"

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान