Haryana News: इकलौते बेटे ने मां को धारदार हथियार से काट डाला, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Apr 07, 2024, 06:35 PM IST
Haryana News: इकलौते बेटे ने मां को धारदार हथियार से काट डाला, सामने आई चौंकाने वाली वजह

सार

हरियाणा के सोनीपत जिले में रविवार शाम एक महिला को उसके इकलौते बेटे ने ही धारदार हथियार से काट डाला। इस सनसनीखेज घटना की सूचना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। आरोपी मौके से भाग निकला है।

साेनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले में रविवार शाम एक महिला को उसके इकलौते बेटे ने ही धारदार हथियार से काट डाला। इस सनसनीखेज घटना की सूचना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। आरोपी मौके से भाग निकला है। पड़ोसियों ने बताया कि मां अपने इकलौते बेटे की आवारागर्दी से परेशान थी। उसे टोका करती थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होता था। 

पहले मां-बेटे के बीच हुआ था झगड़ा
सोनीपत जिले के कुंडली थानांतर्गत खेड़ी मजाजात गांव निवासी निर्माला देवी (55) 7 अप्रैल की शाम को अकेली थी। उसी दौरान उसका इकलौता बेटा नवीन कुमार वहां पहुंच गया। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। विवाद के दौरान नवीन ने धारदार हथियार से मां निर्मला पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने मां पर कई बार किए। उसके सिर पर खून सवार था। यह देख महिला अपनी जान बचाकर घर के बाहर की तरफ भागने की कोशिश की, लेकिन बेटे के आगे वह भाग नहीं पाया। वह चीखी चिल्लाई तो आस-पास के लोग उसके घर के बाहर जमा हो गए। 

 

बाहर भीड़ देख खून से सनी मां की लाश छोड़कर भाग निकला बेटा 
जब तक लोगों की भीड़ जुटी तब तक में नवीन मां निर्मला को मौत की नींद सुला चुका था। भीड़ देख नवीन मौके से भाग निकला। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर छानबीन कराई। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि नवीन इकलौता बेटा था। उसकी सोहबत बिगड़ गई थी। वह दिन रात आवारागर्दी करता रहता था। उसके दोस्त भी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। निर्मला उसे सुधारना चाहती थी। उसे बिगड़े दोस्तों की संगत छोड़ने को कहती थी। वह धीरे-धीरे अपराध की तरफ जा रहा था। मां उसे रोकना चाहती थी, वही बेटे को नागवार गुजरता था। इसी वजह से दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। आज भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसमें उसने मां को मार डाला। 

ये भी पढ़ें...
UP News: देवर पर तेजाब डालकर हत्या के मामले भाभी को आजीवन कारावास की सजा, ये था मामला

 


 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान