हरियाणा सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, सब्जियों और फलों की फसल बीमा करेगी सरकार

Published : Oct 13, 2020, 01:56 PM IST
हरियाणा सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, सब्जियों और फलों की फसल बीमा करेगी सरकार

सार

जानकारी के मुताबिक जिन सब्जियों का बीमा किया जाएगा, उनमें  टमाटर, प्याज, आलू, हरी मिर्च, बैंगन, शिमला मिर्च शामिल हैं।  वहीं फलों में किन्नू, अमरूद, आम और बेर इस बीमा में रखा गया है। इसके अलावा मसालों में हल्दी और लहसुन का बीमा भी होगा। 

नई दिल्ली। हरियाणा  सरकार ने राज्य के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य  सरकार ने गेहूं और धान की तर्ज पर सब्जियों और फलों की फसल का भी बीमा  कराने का फैसला किया है। इससे राज्य के लाखों किसानों को फायदा होगा और मौसम और अन्य वजहों से फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई बीमा के जरिए किया जाएगा।  फसलों और फलों के लिए बीमा करने वाला हरियाणा पहला राज्य बन गया है।

हरियाणा सरकार ने फसल बीमा की तर्ज पर अब फलों, सब्जियों और मसालों का भी बीमा करने का फैसला किया है।  इस योजना के तहत  किसानों से प्रति एकड़ ₹1000 का प्रीमियम लिया जाएगा और फसल खराब होने की स्थिति में अधिकतम ₹40 हजार का मुआवजा दिया जाएगा। हरियाणा सरकार ने इस योजना के तहत 14 सब्जियां, चार फल और दो मसालों का बीमा करने का फैसला किया है।

जानकारी के मुताबिक जिन सब्जियों का बीमा किया जाएगा, उनमें  टमाटर, प्याज, आलू, हरी मिर्च, बैंगन, शिमला मिर्च शामिल हैं।  वहीं फलों में किन्नू, अमरूद, आम और बेर इस बीमा में रखा गया है। इसके अलावा मसालों में हल्दी और लहसुन का बीमा भी होगा। राज्य सरकार का कहना है कि नई बीमा योजना भावांतर भरपाई योजना से अलग होगी और इस योजना के क्रियान्वयन के लिए सरकार खुद एक एजेंसी भी बनाएगी। इस योजना के तहत ओलावृष्टि, जलभराव, आंधी तूफान के कारण यदि फल सब्जियों और मसालों को नुकसान होता है तो बीमा कंपनी उसका मुआवजा देगी। राज्य सरकार का कहना है कि सरकार की मंशा राज्य में किसानों को खुशहाल बनाना है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल