देश के दस राज्यों में आज बरस सकती है आफत की ‘बारिश’, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Published : Aug 02, 2019, 09:35 AM IST
देश के दस राज्यों में आज बरस सकती है आफत की ‘बारिश’, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

सार

मौसम विभाग का कहना है कि  आज गुजरात कोंकण,गोवा, कर्नाटक ,राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में भारी बारिश हो सकती है। हालांकि देश के कई राज्यों में अभी भी बारिश अच्छी नहीं हुई है। जिसका असर फसलों की बुआई पर पड़ रहा है। 

नई दिल्ली। मुंबई में पिछले दिनों आफत बनकर लोगों को बरसी बारिश आज देश के दस राज्यों में भी कहर ढा सकती है। क्योंकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि देश के दस राज्यों में आज भीषण बारिश हो सकती है। हालांकि महाराष्ट्र के बाद गुजरात में बारिश ने कहर बरपा रखा है।

मौसम विभाग का कहना है कि  आज गुजरात कोंकण,गोवा, कर्नाटक ,राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में भारी बारिश हो सकती है। हालांकि देश के कई राज्यों में अभी भी बारिश अच्छी नहीं हुई है। जिसका असर फसलों की बुआई पर पड़ रहा है।

पिछले हफ्ते ही मुंबई में बारिश लोगों पर कहर बनकर बरसी और पिछले तीन दिनों से गुजरात में बारिश का कहर जारी है। बारिश के कारण आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बारिश के कारण कई लोगों की मौत की भी खबर है।

महाराष्ट्र में कई घर ढह गए थे, जिसके कारण उसमें दबने से लोगों की मौत हो गयी है। वहीं बिहार के कई जिलों में बारिश के कारण बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है और लोग घरों को छोड़ कर तटबंधों पर रहने के लिए मजबूत हैं। 

मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में आज बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की आशंका है वहीं बाकी सभी स्थानों पर मॉनसून सक्रिय ही रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि देश में अगले दो सप्ताह तक अच्छी बारिश हो सकती है।

हालांकि मानसून आधा गुजर जाने के बाद अब भी देश में औसत से कम बारिश हुई है। विभाग का कहना है कि दिल्ली, दक्षिणी गुजरात, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तरी और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड के भागों मॉनसून की सामान्य स्थिति में रहने की संभावना है।

गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अभी भी तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग के उम्मीद है कि अगर अगले दो हफ्ते बारिश ठीक रही तो इस बार बारिश औसत रह सकती है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम