mynation_hindi

असम और बिहार में भीषण बाढ़ का कहर, लगभग 100 लोगों की मौत, एक करोड़ से ज्यादा लोग बेघर

Published : Jul 18, 2019, 01:50 PM IST
असम और बिहार में भीषण बाढ़ का कहर, लगभग 100 लोगों की मौत, एक करोड़ से ज्यादा लोग बेघर

सार

भारी बारिश के चलते बिहार और असम में भारी बाढ़ आ गई है। बाढ़ से अब  तक दोनों राज्यों में 97 लोगों की मौत की खबर है। इसमें से 70 लोगों की मौत अकेले बिहार में हुई है, जबकि असम से 27 लोगों की मौत की खबर है।   

पटना/ गुवाहाटी:  भीषण जलप्रकोप के कारण बिहार के 12 और असम के 29 जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से बिहार में अब तक 70 और असम में 27 लोगों की मौत की खबर है। 

बाढ़ के कारण बिहार के कुल 12 जिले शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार प्रभावित हुए हैं। वहीं असम के  सभी 29 जिलों में बाढ़ का तांडव जारी है। 

बिहार के बाढ़ प्रभावित 12 जिलों में से सीतामढ़ी में 17, अररिया में 12, मधुबनी में 11, शिवहर में 9, पूर्णिया में 7, दरभंगा में 5, किशनगंज में 4 और सुपौल में 2 लोगों सहित कुल मिलाकर 67 लोगों की मौत हो गई है।
वहीं असम के  मोरीगांव में 4, सोनितपुर और उदालगिरी में 2-2 जबकि कामरूप (महानगर) और नौगांव जिलों में 1-1 व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 1 गेंडे की मौत हो गई जबकि ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां गुवाहाटी समेत कई इलाकों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। एएसडीएमए ने कहा है कि हैलाकांडी में जलस्तर कम हुआ है लेकिन अब भी राज्य में 57.51 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। 

वहीं बिहार में 46 लाख 83 हजार लोग बाढ़ की वजह से अपना घर बार छोड़ने के लिए मजबूर हुए हैं। बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में कुल 137 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं, जहां 1,14,721 लोग शरण लिए हुए हैं। उनके भोजन की व्यवस्था के लिए 1,116 सामुदायिक रसोई चलाई जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 26 टीमें लगाई गई हैं और 125 मोटरबोटों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

जबकि असम में 1.50 लाख से अधिक विस्थापित लोग 427 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। विभिन्न जिला प्रशासनों ने 392 राहत वितरण केंद्र बनाए हैं।

आपदा प्रबंधन विभाग से बुधवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार के 12 जिलों- में अब तक 67 लोगों की मौत हुई है जबकि 46 लाख 83 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है।

PREV

Recommended Stories

रक्षाबंधन पर श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का संदेश- भाईचारे, एकता और राष्ट्रभक्ति का आह्वान
रक्षाबंधन पर श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का संदेश- भाईचारे, एकता और राष्ट्रभक्ति का आह्वान
श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे