
मुंबई को बम धमाकों से दहलाने वाले अंडरवर्ड डॉन इब्राहिम दाऊद का भतीजा रिजवान कासकर को मुंबई पुलिस ने बुधवार रात को बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर का बेटा है। रिजवान पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह दाऊद और शकील के हवाला कारोबार को भी संचालित करता है।
पाकिस्तान में छिपकर बैठे अंतरराष्ट्रीय अपराधी दाऊद के भतीजे को मुंबई पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद गिरफ्तार किया है। इसे एक तरह के दाऊद पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि पिछले कुछ सालों में मुंबई पुलिस ने दाऊद के रिश्तेदारों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। दाऊद की मुंबई में संपत्तियां भी नीलाम हो चुकी है।
फिलहाल दाऊद के भतीजे रिजवान को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रिजवान कासकर पर फिरौती मांगने का आरोप है और उसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि वह देश छोड़कर भागने की फिराक में था। रिजवान कासकर दाऊद के सगे भाई इकबाल कासकर का बेटा है।
गौरतलब है कि दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के खिलाफ जांच करते हुए मुंबई पुलिस ने इससे पहले दाऊद के करीबी और शातिर अपराधी अफरोज वडारिया उर्फ अहमद रजा को कल ही गिरफ्तार किया था। उस पर कई अपराधों का अंजाम देने का आरोप है और इसी सिलसिले में मुंबई पुलिस ने वडारिया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया गया था।
अहमद रजा को छोटा शकील का करीबी माना जाता है और वह हवाला लेनदेन का कारोबार देखता है। फिलहाल मुंबई पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पिछले दिनों अमेरिका ने भी माना कि दाऊद पाकिस्तान में छिपा है और पाकिस्तानी सरकार उसकी मदद करती है। अमेरिका ने ये भी कहा कि दाऊद और इसका गैंग अब आतंकी गतिविधियों को भी अंजाम दे रहे हैं।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।