मौसम विभाग में मुंबई में जताई भारी बारिश की आशंका, जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Published : Jul 16, 2020, 12:29 PM IST
मौसम विभाग में मुंबई में जताई भारी बारिश की आशंका, जारी किया ऑरेंज   अलर्ट

सार

राज्य में कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र ने बारिश के कारण मुश्किलें बढ़ाई हुई हैं।  मुंबई में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जलजमाव हो गया है और सड़के में पानी के कारण गाड़ियां बंद हो गई है। 

मुंबई। मुंबई समेत तटीय महाराष्ट्र के इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश के को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इसके लिए 'ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसका मतबत होता है कि राज्य में आज फिर भारी बारिश हो सकती है। हालांकि मुंबई समेत कई जिलों में मंगलवार रात से भारी बारिश जारी है और निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। वहीं मुंबई में भारी बारिश के कारण ट्रैफिक की रफ्तार थम गई है और सबवे, सड़के हों या नाले पानी से भर गए हैं।

राज्य में कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र ने बारिश के कारण मुश्किलें बढ़ाई हुई हैं।  मुंबई में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जलजमाव हो गया है और सड़के में पानी के कारण गाड़ियां बंद हो गई है। वहीं शहर की ज्यातातर सड़कें पानी से डूब गई हैं और लोगों को आने जाने के लिए  फुटपाथ का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कोंकण, मुंबई क्षेत्र में एक-दो घंटे तक लगातारा भारी बारिश का दौर रह सकता है और भारी बारिश की आशंका है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

मौसम विभाग ने मुंबई के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। विभाग का कहना है कि अगले 18 घंटे के दौरान मुंबई शहर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं भारी बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर सकता है। इसके कारण बिजली और पानी की सेवाएं, स्थानीय यातायात सेवाएं बाधित हो सकती हैं। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट