मेरठ में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

Published : Aug 26, 2019, 07:22 PM IST
मेरठ में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ के एक होटल में हाई प्रोफाइल सैक्स रैकेट चलाया जा रहा था। जहां पुलिस ने छापा मार दिया। जिसके बाद वहां से दर्जनों युवक युवतियां मुंह ढांक कर वहां से निकलते हुए दिखे।   

मेरठ:  शहर के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में सैक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर यहां से 42 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। हिरासत में लिए गए लोगों में  पीएसी का सिपाही, शिक्षक समेत कई छात्र-छात्राएं भी हैं। कमरों से भारी मात्रा में देह व्यापार से संबंधित आपत्तिजनक सामान भी मिला है। पुलिस ने होटल स्टॉफ को भी अपनी हिरासत में ले लिया है।

शहर के बेगमपुल चौराहे के पास स्थित होटल औसम में रविवार को एएचटीयू व लालकुर्ती पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक काफी दिनों से इस होटल में सैक्स रैकेट का संचालन किए जाने की सूचना मिल रही थी। रविवार को पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान होटल के कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 20 से ज्यादा कमरों से 42 युवक-युवतियों को मौके से हिरासत में लिया है। लेकिन होटल मालिक उमेश गर्ग मौके से फरार हो गया। होटल के एकाउंटेंट सहित कुछ कर्मचारी हिरासत में लिए गए हैं। मौके पर सीओ कैंट संजीव देशवाल, एएचटीयू प्रभारी बृजेश सिंह के अलावा महिला पुलिस व इंस्पेक्टर लालकुर्ती दिलीप सिंह मौजूद रहे। 

पुलिस ने बताया कि यहां एक से डेढ़ हजार रूपए में कमरा किराए पर दिया जाता था। रिसेप्शन पर कुछ युवक-युवतियों की आईडी मिली हैं, जबकि कुछ को बिना आईडी ही कमरा दे दिया जाता था। होटल में यह धंधा कई साल से चल रहा था। सीओ संजीव देशवाल ने बताया कि देह व्यापार के लिए होटल के इन कमरों का इस्तेमाल होता था। सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में कार्रवाई की जा रही है।


 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल