हिमाचल के लाहौल स्पीति में ट्रेकिंग पर गए आईआईटी रुड़की के 35 छात्र लापता

Published : Sep 25, 2018, 12:39 PM IST
हिमाचल के लाहौल स्पीति में ट्रेकिंग पर गए आईआईटी रुड़की के 35 छात्र लापता

सार

हिमाचल प्रदेश के लौहल स्पीति में ट्रेकिंग पर गए आईआईटी के 35 छात्र लापता हो गए हैं। सारे छात्र आईआईटी रुड़की के हैं। हिमाचल के तमाम इलाकों में बारिश और उच्च पर्वतीय इलाके में बर्फबारी हो रही है। जानकारी के मुताबिक इलाके में कुल 45 लोग लापता हो गए हैं।  

नई दिल्ली— हिमाचल के इस पर्वतीय इलाके में लापता एक छात्र की पहचान अंकित भाटी के रूप में हुई है। अंकित के पिता का कहना है कि "एक लापता छात्र अंकित भाटी के पिता राजवीर सिंह का कहना है कि "ग्रुप में शामिल छात्र हम्पटा पास पर ट्रेकिंग के लिए गए थे और वे वापस मनाली लौटने वाले थे। अब तक उनके ग्रुप के किसी सदस्य से संपर्क नहीं हो सका है"। 

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है। राज्य के कुल्लू, कांगड़ा और चंबा जिलों में बारिश के कारण हुए हादसों में 5 लोगों की मौत की खबर है और कई लोग घायल हैं।

मनाली-लेह हाइवे शनिवार से ही बंद पड़ा है। यहां बारिश के साथ बर्फबारी भी हो रही है। रोडवेज के अधिकारियों के मुताबिक मनाली-लेह हाईवे को खुलने में काफी वक्त लग सकता है।


सोलन व ऊना को छोड़कर प्रदेश के बाकी सभी जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने इन जिलों में सभी सरकारी व गैरसरकारी शिक्षण संस्थानों में सोमवार को छुटी घोषित कर दी थी।  मंगलवार को लगातार दूसरे दिन हमीरपुर, कांगड़ा और कुल्लू में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा हिमाचल में सभी अडवेंचरस खेल जैसे कि पैराग्लाइडिंग और ट्रेकिंग पर रोक लगा दी गई है।

बारिश के विकराल रूप से राज्य के 12 में से 10 जिले प्रभावित हैं। पर्यटन स्थल मनाली का संपर्क अन्य जगहों से कट गया है। बारिश के कारण भूस्खलन से हाईवे समेत सैकड़ों सड़कें बंद हैं।

भारी बारिश के बाद राज्य में बाढ़ में कई घर भी बह गए। ब्यास नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। लोगों को नदियों और नालों के करीब न जाने के निर्देश दिए गए हैं। कुल्लू में जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित किया है। अनुमान है कि यहां पर 20 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण