होलिका दहन आज, जानें देश में किस तरह से जलाए जा रहे हैं चीनी उत्पाद और मसूद के पुतले

Published : Mar 20, 2019, 11:43 AM IST
होलिका दहन आज, जानें देश में किस तरह से जलाए जा रहे हैं चीनी उत्पाद और मसूद के पुतले

सार

रंगों के त्योहार होली देशभर में मनाई जा रही है। गुरुवार को रंग खेला जाएगा और आज रात को होलिका दहन होगा। आज भद्रा काल सुबह से ही शुरू हो गयी है और जो रात नौ बजे तक रहेगी। यानी होलिका दहन आज रात नौ बजे तक ही किया जा सकेगा। लेकिन इस बार होली में देशभक्ति का रंग भी चढ़ने लगा है। होलिका दहन के लिए लोग जहां चीनी उत्पादों की होली जला रहे हैं।

रंगों के त्योहार होली देशभर में मनाई जा रही है। गुरुवार को रंग खेला जाएगा और आज रात को होलिका दहन होगा। आज भद्रा काल सुबह से ही शुरू हो गयी है और जो रात नौ बजे तक रहेगी। यानी होलिका दहन आज रात नौ बजे तक ही किया जा सकेगा। लेकिन इस बार होली में देशभक्ति का रंग भी चढ़ने लगा है।

होलिका दहन के लिए लोग जहां चीनी उत्पादों की होली जला रहे हैं तो कई जगह पर पाकिस्तान और मसूद अजहर का पुतला जलाने की तैयारी है। वहीं कुछ लोग गौरिया को बचाने की मुहिम होली के रंगों के जरिए चला रहे हैं।

पुलवामा हमले और पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद भारत ने आंतकी मसूद अजहर को वैश्विक आंतकी घोषित करने की मुहिम चला रखी है। लेकिन चीन के कारण उसे वैश्विक आंतकी घोषित नहीं किया जा सका। अब देश की जनता चीन का विरोध होलिका दहन में चीनी उत्पादों को जलाएगी। वहीं होलिका दहन में पाकिस्तान और मसूद अजहर के पुतले भी जलाए जाएंगे। वहीं कुछ लोगों ने चीनी उत्पादों को जलाना शुरू कर दिया है। इस बार होलिका दहन आज सुबह 10 बजकर 45 मिनट से शुरू हो गयी है और जो रात 9 बजे तक रहेगी। होली के अगले दिन दुल्हंडी का पर्व मातंग योग में मनाया जाएगा। 21 मार्च को दो नक्षत्र पूर्वा फागुनी और उत्तरा फागुनी एक साथ पड़ रहे हैं। स्थिर योग में आने के कारण होली का शुभ पर्व माना गया है।

इस बार ये दिन पहले से बेहद अलग अंदाज में मनाया जा रहा है। कहा जाता है कि होलिका जलाने से सारी बुराइयां भी जल जाती हैं। होलिका दहन में लोग जौ और गेंहू के पौधे को आग में डालते है। मान्यता है कि ऐसे करने घर से दरिद्रता दूर होती है और सुख-समृद्धि आती है। समाज में व्याप्त बुराईयों को लोग अपने अपने तरीके से जता रहे हैं। लिहाजा लोग कहीं पबजी का पुतला जला रहे है तो कहीं मसूद अजहर का पुतला और कहीं चीनी उत्पादों की होली जलायी जाएगी।

वहीं कुछ लोग गौरिया(चिड़िया) को बचाने की मुहिम चल रहे हैं। गौरिया को रंगों के जरिए वह बचाने की अपील कर रहे हैं। गुरुवार को पूरे देश में होली का रंग खेला जाएगा। असल में होली के आठ दिन पहले होलाष्टक लग जाता है इस बार होलाष्टक 14 मार्च से शुरू होकर 21 मार्च तक रहेगा। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CR Patil Birthday: सूरत में 5100 बेटियों को 7500 रुपये के चेक, 1.25 लाख विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित
Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण