CAA पर अमित शाह का बड़ा बयान, बताया-नागरिकता कानून लागू करने का मकसद

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Feb 10, 2024, 01:48 PM IST
CAA पर अमित शाह का बड़ा बयान, बताया-नागरिकता कानून लागू करने का मकसद

सार

लोकसभा चुनाव में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी। बीजेपी को 370 सीटें हासिल होंगी। एनडीए भी 400 से ज्यादा सीटें पाएगी। शाह ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को अभी से यह एहसास हो गया है कि उन्हें विपक्षी बेंच पर ही बैठना होगा। नतीजों को लेकर कोई सस्पेंस नहीं है।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह CAA (नागरिकता संशोधन कानून) को लेकर बड़ी बात कही है। उनके मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव के पहले CAA का नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। शाह ने यह भी साफ किया है कि यह कानून किसी की नागरिकता नहीं ​छीनेगा। कानून का मकसद उन पाकिस्तानी, अफगानिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिकों को नागरिकता देना है, जो धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं।

चुनाव नतीजों को लेकर कोई सस्पेंस नहीं

अमित शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी। बीजेपी को 370 सीटें हासिल होंगी। एनडीए भी 400 से ज्यादा सीटें पाएगी। शाह ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को अभी से यह एहसास हो गया है कि उन्हें विपक्षी बेंच पर ही बैठना होगा। नतीजों को लेकर कोई सस्पेंस नहीं है।

कांग्रेस ही देश विभाजन के लिए जिम्मेदार

शाह ने कहा कि हमने संविधान का अनुच्छेद 370 निरस्त कर दिया। जनता बीजेपी को 370 और एनडीए को 400 से ज्यादा सीटों का आशीर्वाद देगी। यह चुनाव एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच नहीं है। चुनाव विकास करने वाले और सिफ नारे देने वालों के बीच है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तंज कसते हुए शाह ने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार को अधिकार नहीं है कि वह इस तरह की यात्रा करे। उनका दल ही साल 1947 में देश के पार्टीशन के लिए जिम्मेदार था।  

ये भी पढें-गुड न्यूज: PF Deposit पर इंटरेस्ट रेट बढ़कर हुआ इतना, 7 करोड़ लोगों को फायदा...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में शुरू होगा दक्षिण गुजरात का पहला SRK सैनिक स्कूल, जून 2026 से एडमिशन शुरू
Surat News: श्री गुरुकृपा विद्या संकुल में कक्षा 10-12 छात्रों को भावभीनी विदाई, लैपटॉप-टैबलेट भेंट