मुख्यमंत्री की फ्लीट से कुत्ता टकराया, 14 लोग घायल , 2 की हालत गंभीर

Published : Feb 24, 2024, 11:59 PM ISTUpdated : Feb 25, 2024, 12:04 AM IST
मुख्यमंत्री की फ्लीट से कुत्ता टकराया, 14 लोग घायल , 2 की हालत गंभीर

सार

राजधानी लखनऊ में भयानक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक दर्जन से  ज़्यादा लोग घायल हो गए।  ये हादसा मुख्यमंत्री के फ्लीट के  बीच में कुत्ता आने से हुआ।  घायलों में एक परिवार के 5 लोग शामिल हैं , जिनमे महिलाएं और बच्चे भी हैं।  

लखनऊ।  शहीद पथ के पास अर्जुनगंज बाजार में शनिवार रात सीएम की फ्लीट के सामने कुत्ता आ गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर  दो कारों से टकरा गया। इस भीषण हादसे में 8  पुलिसकर्मियों समेत 14 लोग घायल हो गए। आनन फानन में घायलों को सिविल अस्पताल , लोहिया अस्पताल और ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया।  घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही  प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी प्रशांत कुमार, पुलिस कमिश्नर एसबी शिरोडकर, जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार मौके पर पहुंचे। 



कैसे  हुआ हादसा 
घटना शनिवार रात  पौने आठ बजे की है जब मुख्यमंत्री की फ्लीट अर्जुन गंज की तरफ से आना था।  रूट क्लियर कराने के लिए इंटरसेप्टर गाड़ी ने सड़क पर कुत्ते  की जानकारी वायरलेस पर दी। लेकिन फिर भी फ्लीट निकलते निकलते एंटी डेमो वाहन का पहिया कुत्ते पर चढ़ गया जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दो कारों से टकरा गया। इस दौरान कार में बैठा एक पूरा परिवार बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर  खड़े सिपाही,  मां-बेटी,व अन्य तीन लोग भी उसकी चपेट में आ गए। 




 एक ही परिवार के 5 लोग घायल 

हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए जिसमे ठाकुरगंज निवासी  मुस्तकीम, पत्नी शहनाज, 6 साल की बेटी अक्सा, भांजा खालिद आजम और साले का 18 महीने का बेटा हसनैन है ।मौके पर सड़क किनारे खड़ीं सुशीला उनकी 14 साल की बेटी प्रिया और  14 साल के कार्तिक त्रिपाठी भी घायल हुए। इसके अलावा पीएसी के सिपाही राम सिंह(चालक), हेड कांस्टेबल मोहम्मद सलीम, सिपाही विजय प्रताप, शिवम यादव, कैंट थाने के सिपाही विजय कुशवाहा घायल हुए।  बता दें की सिपाही विजय व किशोरी प्रिया की हालत गंभीर है।
 

ये भी पढ़ें 

ओवन में रोस्ट करना था चिकन, लेकिन कर दिया आईपैड - यूजर बोले इसे डॉक्टर को दिखाओ ...
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल