प्रेमी से बात करने को लेकर महिला ने किया झगड़ा, पति ने कर दी हत्या

Published : Jul 31, 2019, 07:14 PM IST
प्रेमी से बात करने को लेकर महिला ने किया झगड़ा, पति ने कर दी हत्या

सार

एक महिला रात में अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी। उसके पति ने नाराजगी जताई तो उसने जहर पीने की धमकी दी। जिसपर उसके पति ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।   

आगरा। मोहब्बत की नगरी आगरा में आज एक पति ने पत्नी को ऑलआउट कीटनाशक पिलाकर उसका गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को मकान के पीछे फेंक कर पत्नी के प्रेमी संग भागने की अफवाह उड़ा दी।चंद घण्टों में ही पुलिस ने पति से सारा सच उगलवा लिया।आरोपी पति के अनुसार पत्नी के अवैध संबंध थे और मना करने पर उल्टा उसे जेल भिजवाने की धमकी देने पर गुस्से में आकर उसने यह घटना को अंजाम दे डाला।मामले में पुलिस शव को पंचनामे के लिए भेज कर पति से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार किरावली निवासी शिवचरण पेशे से राजमिस्त्री है और आठ वर्ष पहले उसकी शादी अंजलि उर्फ ललितेश से हुई थी।दो बच्चों के हो जाने के बाद पत्नी का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक युवक के साथ हो गया था।इसके बाद पत्नी को संभालने के लिए उसने गांव छोड़कर शहर में रहने का निर्णय किया और फिर यमुना पार के सुदामा नगर में किराए पर रहने लगा। 

बीती रात पत्नी जब छत पर सोने गयी तो उसे शक हुआ और उसने जब चुपचाप जाकर देखा तो पत्नी प्रेमी से बात कर रही थी।इसके बाद दोनों में कहासुनी हुई।बतौर शिवचरण जब पत्नी ने उसे हतः में ऑलआउट कीटनाशक लेकर धमकी दी की मैं जहर खाकर तुझे  फंसा दूंगी तो उसने पत्नी को जबरन कीटनाशक पिला दिया और अंगौछे से उसका गला घोंट दिया।मृतका की भाभी रीना ने बताया कि रात में उन्हें फोन आया कि उसकी नंद प्रेमी के साथ भाग गई है और जब उसने आकर ढूंढा तो घर के पीछे शव मिला टैब उसने पुलिस को जानकारी दी।एसपी सिटी प्रशांत वर्मा के अनुसार मामले में मृतका के परिजनों ने पति के खिलाफ नामजद तहरीर दी है और पति को हिरासत में लेकर कार्यवाही की जा रही है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल