पति क्वारंटीन में और पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर डाला बड़ा कांड

Published : Jun 18, 2020, 12:28 PM IST
पति क्वारंटीन में और पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर डाला बड़ा कांड

सार

 पुलिस के मुताबिक खगड़िया जिले के रहने वाले विजय की शादी बेगूसराय की विमला के साथ ही एक साल पहले हुई। शादी के बाद विजय ने विमला को उसके मायके छोड़ दिया और वह काम के सिलसिले में गुजरात चला गया। 

पटना। कोरोना संकटकाल में देश में अजोबीगरीब खबरें आ रही हैं। कहीं पति पत्नी के मायके से न लौटने पर निकाह कर लेता तो कहीं प्रेमी प्रेमिका को खुश करने के लिए क्वारंटिन से भाग जाते हैं। लेकिन बिहार के बेगूसराय से एक ऐसी ही खबर आ रही है। जिसमें शादीशुदा महिला पति के क्वारंटिन में होने के दौरान प्रेमी के साथ भाग गई।  हालांकि बाद में दोनों को पकड़  लिया गया है और अब पत्नी अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद कर रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले को सुलझाने में लगी है और पत्नी को नियमों को हवाला देकर उसके पति के साथ भेज दिया गया है।


जानकारी के मुताबिक ये मामला बिहार के बेगूसराय में बखरी के शकरपुरा का है। जहां पति लॉकडाउन में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन हुआ तो पत्नी ने अनलॉक के शुरू होते ही प्रेमी के साथ फरार होने की पूरी योजना तैयार कर ली। लेकिन बाद में पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक खगड़िया जिले के रहने वाले विजय की शादी बेगूसराय की विमला के साथ ही एक साल पहले हुई। शादी के बाद विजय ने विमला को उसके मायके छोड़ दिया और वह काम के सिलसिले में गुजरात चला गया। इसी बीच विमला मायके में पूर्व प्रेमी कुंदन के साथ नजदीकियां और बढ़ गई और दोनों ने एक दूसरे का साथ रहने की कसमें खाई। इसी बीच लॉकडाउन के कारण विजय गुजरात से लौट आया।

लेकिन नियमों के मुताबिक उसे 14 दिन क्वारंटीन में रहना पड़ा। लेकिन क्वारंटीन खत्म होने के बाद विजय सुसराल पहुंचा तो पत्नी ने प्रेमी संग भागने की साजिश रच डाली और इलाज के बहाने पति के साथ बेगूसराय आ गई और पति को छोड़ कर प्रेमी कुन्दन के साथ भागने लगी। लेकिन इसकी जानकारी विजय को मिली और उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। अब विमला प्रेमी के साथ रहने की जिद कर रही है वहीं इस मामले में पंचायत भी बैठक चुकी है। लेकिन पत्नी की जिद है कि वह प्रेमी के साथ ही रहेगी। पुलिस के मुताबिक विमला को फिलहाल इसके पति विजय के साथ ही वापस घर भेज दिया जाएगा।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश