
नई दिल्ली। झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव में जहां कांग्रेस को जीत मिली है और वह सरकार बनाने जा रही है तो वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राज्य में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच जीती गई सीटों का अंतर ज्यादा नहीं है। वहीं अगर निर्दलीयों की जीत का आंकड़ा देखें तो भाजपा और निर्दलीयों की संख्या कांग्रेस से ज्यादा है।
पिछले साल दिसंबर में राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली थी। जिसके बाद माना जा रहा था कि निकाय चुनाव में कांग्रेस भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी। लेकिन भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस को झटका दिया है। असल में राज्य की कांग्रेस के खिलाफ जनता में काफी नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव में तमाम वादे किए गए, लेकिन अभी तक उन्हें पूरा नहीं किया गया और इसकी नाराजगी जनता ने इन चुनावों में निकाल दिया है।
राज्य के स्थानीय चुनाव के परिणाम में कांग्रेस ने 923 और बीजेपी ने 814 वार्डों में दर्ज की जीत की है। राज्य के 151 नगर निकाय के चुनाव के लिए चुनाव में 54.15 फीसदी वोट पड़े थे। जिनका परिणाम आज आने हैं। इसमें राज्य के 10 नगर निगम, 38 नगर पालिका परिषद और 103 नगर पंचायत शामिल हैं। हालांकि इससे पहले ही स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस सरकार को झटका लगा है। राज्य के कुल 2,831 वार्डों में से 2,032 परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
जिसमें कांग्रेस के 923 वार्डों में प्रत्याशी जीते हैं जबकि 814 वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी हैं। वहीं अजीत जोगी की अगुवाई वाली जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को 17 प्रत्याशी और 278 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। हालांकि अभी 799 वार्ड के परिणाम की घोषणा नहीं की गई है। अभी तक आए नतीजों में राजधानी रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों में से भाजपा ने अब तक 23 वार्ड में तथा कांग्रेस ने 22 वार्ड में जीत हासिल की है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।