48 घंटों में केरल तट पर टकराएगा मानसून, दिल्ली को मिलेगी गर्मी से मामूली राहत

Rahul Misra |  
Published : Jun 04, 2019, 10:15 AM ISTUpdated : Jun 04, 2019, 12:29 PM IST
48 घंटों में केरल तट पर टकराएगा मानसून, दिल्ली को मिलेगी गर्मी से मामूली राहत

सार

मानसून की केरल में दस्तक से पहले श्रीलंका के तटीय इलाकों में बारिश शुरू हो जाती है। श्रीलंका के मौसम विभाग के आंकलन के मुताबिक श्रीलंका के अधिकांश इलाके बादलों के ढकें है और किसी भी समय मानसून की पहली बारिश श्रीलंका को देखने को मिल सकती है।

देश का अधिकांश हिस्सा मंगलवार भीषण गर्मी के प्रकोप से ग्रस्त है वहीं राजस्थान के चुरू में पारा 50 डिग्री सेल्सियस तापमान के स्तर को पार कर देश का सबसे गर्म इलाका बना। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर आंकलन जारी किया है कि 48 घंटों में केरल के तटों पर दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक देने जा रहा है।

बंगाल की खाड़ी में छाए हैं काले बादल

भारतीय मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मानसून के बादल अरब सागर के दक्षिणी छोर तक पहुंच चुका है और मालदीव-कोमोरिन क्षेत्र समेत बंगाल की खाड़ी में मानसून के काले बादल छाए हुए हैं। इससे पहले मौसम विभाग ने अनुमान जारी किया था कि इस साल देश का प्रमुख दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जून के अपने सामान्य आगमन से 6 दिन की देरी के साथ दस्तक देगा।

श्रीलंका में किसी पल हो सकती है मानसून की बारिश

खासबात है कि मानसून की केरल में दस्तक से पहले श्रीलंका के तटीय इलाकों में बारिश शुरू हो जाती है। श्रीलंका के मौसम विभाग के आंकलन के मुताबिक श्रीलंका के अधिकांश इलाके बादलों के ढकें है और किसी भी समय मानसून की पहली बारिश श्रीलंका में  देखने को मिल सकती है। श्रीलंका के मौसम विभाग के मुताबिक बारिश से पहले की ठंडी और तेज हवा देश के पूर्वी तटों पर सोमवार रात से महसूस की जा रही है लिहाजा अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना प्रबल हैं।

अधिकांश उत्तरी भारत में 48 घंटे जारी रहेगी प्रचंड गर्मी

देश का दक्षिणी छोर जहां जल्द मानसून की दस्तक देखने जा रहा है वहीं उत्तरी भारत के अधिकांश इलाके अभी भी अगले 48 घंटों तक भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहने के आसार हैं। राजस्थान, मध्यप्रदेश और विदर्भ के इलाकों में 2-3 दिनों तक लू का प्रकोप जारी रहेगा वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में भी अगले 48 घंटों तक लू और गर्म हवा का प्रकोप बना रहेगा। 

राजधानी दिल्ली को 24 घंटे में मिलेगी मामूली राहत 

मौसम विभाग के आंकलन के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और निकटवर्ती इलाकों को गर्मी से अगले 24 घंटों में कुछ राहत मिलने का अनुमान है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था वहीं अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई गई थी।

वहीं दिल्ली के लिए राहत का अनुमान है कि मंगलवार से गरज, आसमान में बादल छाए रहने तथा बिजली कड़कने की संभावना है जिससे भीषण गर्मी से मामूली राहत मिलने के आसार हैं। गौरतलब है कि शहर में पिछले एक हफ्ते से भीषण गर्मी पड़ रही है और दिल्ली के कुछ इलाकों में पारा 46-47 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश