खुशखबरी: कोरोना के कहर के बीच देश में हॉटस्पॉट की संख्या 170 से 129 पहुंची

Published : Apr 29, 2020, 06:11 PM IST
खुशखबरी: कोरोना के कहर के बीच देश में हॉटस्पॉट की संख्या 170 से 129 पहुंची

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह तक हॉटस्पॉट जिलों की संख्या 170 से घटकर 129 हो गई है। यही नहीं संक्रमित जिलों की संख्या भी 325 से घटकर 307 रह गई है। इसके साथ ही देश में औरेंज स्पॉट जिलों की संख्या बढ़कर 207 से बढ़कर 297 हो गए हैं।  गौरतलब है कि 15 अप्रैल को देश के 25 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 170 जिलों को कोरोनवायरस हॉटस्पॉट घोषित किया था।

नई दिल्ली। कोरोना के कहर के बीच देशवासियों के लिए बड़ी खबर आई है। देशमें हॉटस्पाट जिलों की संख्या घटकर 129 हो गई है जबकि 15 दिन पहले ये 170 थी। वहीं कोरोनावायरस के मामलों का दोगुनी रफ्तार में भी ब्रेक लगा है। जहां पहले तीन से 3.25 दिन में मामलों की संख्या दोगुनी हो रही थी वहीं अब ये बढ़कर 10.2 से 10.9 दिन हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह तक हॉटस्पॉट जिलों की संख्या 170 से घटकर 129 हो गई है। यही नहीं संक्रमित जिलों की संख्या भी 325 से घटकर 307 रह गई है। इसके साथ ही देश में औरेंज स्पॉट जिलों की संख्या बढ़कर 207 से बढ़कर 297 हो गए हैं।  गौरतलब है कि 15 अप्रैल को देश के 25 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 170 जिलों को कोरोनवायरस हॉटस्पॉट घोषित किया था। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मंगलवार को ही कहा था कि देश के 80 जिलों में पिछले सात दिनों में कोरोना का कोई नया मामला दर्ज नहीं हुआ है, जबकि 47 जिलों में पिछले 14 दिनों में कोई नया मामला दर्ज नहीं किया है। सरकार ने दिल्ली, महाराष्ट्र और गुजरात सहित नौ राज्यों में 15 जिलों की पहचान की है जहां अभी भी सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं।

इसमें सात जिले हैदराबाद (तेलंगाना), पुणे (महाराष्ट्र), जयपुर (राजस्थान), इंदौर (मध्य प्रदेश), अहमदाबाद (गुजरात), मुंबई (महाराष्ट्र) और दिल्ली, वडोदरा (गुजरात), कुरनूल (आंध्र प्रदेश), भोपाल (मध्य प्रदेश), जोधपुर (राजस्थान), आगरा (उत्तर प्रदेश), ठाणे ( महाराष्ट्र), चेन्नई (तमिलनाडु) और सूरत (गुजरात) है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 25 मार्च को देशव्यापी तालाबंदी लागू होने से पहले भारत में कोरोनावायरस के मामलों का दोगुना होने का समय तीन से 3.25 दिन था जबकिअब ये 10.2 से 10.9 दिन हो गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कोरोना से होनी वाली मौत का आंकड़ा 1,007  हो गया है  जबकि संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31,332 तक पहुंच गई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 9,318  मामले सामने आए हैं वहीं गुजरात में 3,744, दिल्ली में 3,314, मध्य प्रदेश में 2,387, राजस्थान में 2,364, तमिलनाडु में 2,058 और उत्तर प्रदेश में 2,053 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि आंध्र प्रदेश में 1,259 और तेलंगाना में 1,004 सामने आए हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट