बिहार में बियर की केन गायब: अधिकारियों ने ठहराया चूहों को जिम्मेदार

Published : Oct 03, 2018, 10:40 AM IST
बिहार में बियर की केन गायब: अधिकारियों ने ठहराया चूहों को जिम्मेदार

सार

बिहार के कैमूर जिले में स्थित एक गोदाम में भंडारित किए गए बियर की करीब 200 केन गायब।

बिहार के कैमूर जिले में स्थित एक गोदाम में भंडारित किए गए बियर की करीब 200 केन के गायब होने के बारे में अधिकारियों ने कहा है कि इसके लिए चूहे को जिम्मेवार ठहराया है। बियर की ये केन जब्त कर गोदाम में भंडारित किए गए थे।

बिहार में अप्रैल 2016 से पूर्णशराबंदी लागू है और जब्त किए गए अवैध शराब अथवा बिहार को भंडारित कर समय समय पर उन्हें नष्ट किया जाता रहा है।

भभुआ की अनुमंडल दंडाधिकारी अनुपम कुमारी ने बताया कि सोमवार को स्थानीय गोदाम में रखे गए जब्त बिहार की केन को नष्ट किये जाने के समय प्लास्टिक से सील केन जगह जगह कटा हुआ मिला । केन देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि चूहे इसे कुतर दिए होंगे।

वहीं दूसरी ओर जिला आबकारी अधीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि बिहार के 200 केन में छेद होने से उनमें रिसाव हो गया। हालांकि, स्पस्ट रूप से कुछ कह पाना अभी जल्दीबाजी होगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल जब्त की गयी करीब 9 लाख लीटर शराब में से प्रदेश की राजधानी पटना में भारी मात्रा में चूहे द्वारा नष्ट कर दिए जाने की बात सामने आयी थी।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल