दिल्ली एयरपोर्ट पर 24 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Published : Oct 04, 2018, 10:33 AM IST
दिल्ली एयरपोर्ट पर 24 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

सार

सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने 24 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा की तस्करी करने के आरोप में एक व्यक्ति को दिल्ली हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया। 

सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने 24 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा की तस्करी करने के आरोप में एक व्यक्ति को दिल्ली हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया। 

बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, आरोपी को तब पकड़ा गया जब वह सोमवार को दुबई जाने वाला था।

सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, व्यक्ति की और उसके बैग की तलाशी ली गई, जिसमें अमेरिकी डॉलर और रियाल सहित विदेशी मुद्रा मिली। कुल 24.17 लाख रूपये की विदेशी मुद्रा मिली।

यात्री को गिरफ्तार किया गया और विदेशी मुद्रा जब्त कर ली गयी।

पूछताछ के दौरान यात्री ने स्वीकार किया कि पूर्व में चार मौके पर उसने 63 लाख रूपये विदेशी मुद्रा की तस्करी की थी।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने गायशाला भ्रमण में सीखी दया, करुणा और जिम्मेदारी
SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान