बर्फबारी के कारण फंसे चरवाहों के लिए हेलीकॉप्टर से दिया जाएगा राशन

Published : Oct 04, 2018, 09:26 AM IST
बर्फबारी के कारण फंसे चरवाहों के लिए हेलीकॉप्टर से दिया जाएगा राशन

सार

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले में बेवक्त और अचानक हुई बर्फबारी में एक चरवाहे की मौत हो गई और 50 अन्य चरवाहे फंसे हुए हैं।  

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में अचानक बर्फबारी की वजह से फंसे करीब 50 चरवाहों के लिए गुरुवार को भारतीय वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर राशन गिराएगा। प्रदेश के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि धौलाधार श्रृंखला के बड़ा भंगल इलाके में एक चरवाहे की मौत हो गई जबकि 50 अन्य के फंसे होने की आशंका है। 

प्रमुख सचिव बी के अग्रवाल ने कहा कि अचानक हुई बर्फबारी की वजह से फंसे हुए चरवाहों के लिए हिमाचल सरकार ने एक हेलीकॉप्टर से राशन गिराने का प्रबंध किया है। 

मुख्य सचिव ने प्रेट्र को बताया कि हेलीकॉप्टर गुरुवार को उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि खाद्य सामग्री के 50 थैले भी चरवाहों के लिए गिराए जाएंगे। इन थैलों का वजन छह से सात किलोग्राम होगा। 

उन्होंने कहा कि कांगड़ा के उपायुक्त संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक संतोष पाटियाल, उप जिला मजिस्ट्रेट बैजनाथ, डॉक्टर समेत कई अधिकारी हेलीकॉप्टर में जाएंगे। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने गायशाला भ्रमण में सीखी दया, करुणा और जिम्मेदारी
SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान