जी 20 की बैठक से मुस्लिम समुदाय के लिए यह खास तोहफा लेकर आए पीएम मोदी

Published : Jun 29, 2019, 08:55 AM IST
जी 20 की बैठक से मुस्लिम समुदाय के लिए यह खास तोहफा लेकर आए पीएम मोदी

सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के ओसाका में हुई जी 20 की बैठक में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने तकनीक, नवाचार जैसै कई विषयों पर दुनिया के शक्तिशाली वैश्विक नेताओं से चर्चा की। इस दौरान उनकी मुलाकात सऊदी अरब के प्रिंस से भी हुई। इस बैठक के परिणामस्वरुप पीएम मोदी भारतीय मुसलमानों के लिए हज यात्रा का कोटा बढ़वाने में सफल रहे।    

ओसाका: जी 20 की बैठक से पीएम मोदी भारतीय मुसलमानों के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। इस बैठक से अलग पीएम मोदी और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी हज यात्रा के लिए भारतीय मुसलमानों का कोटा बढ़वाने में सफल रहे। 

अभी तक मात्र 1.7 लाख भारतीय हज यात्री ही सऊदी अरब के मक्का मदीना में हज यात्रा के लिए जा पाते थे। लेकिन अब सऊदी अधिकारियों ने भारतीय मुसलमानों का कोटा बढ़ा दिया है। अब पहले से लगभग 30 हजार ज्यादा यानी 2 लाख हज यात्री मक्का मदीना हज करने के लिए जा पाएंगे। 

भारतीय विदेश सचिव विजय गोखले ने इस बात की औपचारिक जानकारी देते हुए बयान जारी किया है कि 'सऊदी के प्रिंस ने भारतीयों के लिए हज कोटे को 1,70,000 से बढ़ाकर 2 लाख करने का फैसला किया है'। 

सऊदी अरब के इस कदम से हर साल 30 हजार अतिरिक्त भारतीयों के मक्का मदीना जाने का रास्ता साफ हो गया है। हर साल मक्का के लिए दुनिया भर से लाखों की संख्या में लोग हज यात्रा के लिए जाते हैं। इनमें सबसे ज्यादा भारतीयों की होती है। 

इसके अलावा पीएम मोदी और प्रिंस सलमानके बीच पर्यटन और हवाई उड़ानें बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई है। 
 

PREV

Recommended Stories

एस. आर. लुथरा इंस्टिट्यूट में ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर तृतीय छात्र सम्मेलन, 7 टीमों ने प्रस्तुत किए शोध पत्र
Inter School-Club Taekwondo Championship Surat: 16-18 जनवरी तक सूरत के 2000 खिलाड़ियों का महाकुंभ