कांगड़ा में हुई अचानक बर्फबारी, एक चरवाहे की मौत, 50 के फंसे होने का अंदेशा

Published : Oct 03, 2018, 09:29 AM IST
कांगड़ा में हुई अचानक बर्फबारी, एक चरवाहे की मौत, 50 के फंसे होने का अंदेशा

सार

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले में बेवक्त और अचानक हुई बर्फबारी में एक चरवाहे की मौत हो गई और 50 अन्य के फंसने होने का अंदेशा लगाया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के धौलाधार रेंज के बारा भंगल इलाके में बेवक्त और अचानक हुई बर्फबारी में एक चरवाहे की मौत हो गई और 50 अन्य के फंसने होने का अंदेशा लगाया जा रहा है।
एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि फंसे हुए चरवाहों को रसद पहुंचाने के लिए एक हेलीकॉप्टर की मांग की गई है।

कांगड़ा के उपायुक्त संदीप कुमार ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ हमें रविवार को राकेश नाम के चरवाहे की मौत की सूचना मिली, जो नगरोटा भगवान तहसील में पड्डार के पास के गलोगी गांव से भेड़ों को चराने के लिए धौलाधार रेंज गया था।’’ 

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को रविवार को ही सूचना मिली थी कि पड्डार इलाके के 50-60 चरवाहे अपनी भेड़ों को चराने के लिए धौलाधार पर्वतों पर गए हैं।

उन्होंने कहा कि अचानक और बेवक्त हुई बर्फबारी की वजह से राकेश की मौत हो गई जबकि अन्य के वहां पर फंसे होने का अंदेशा है और वह कांगड़ा घाटी आने में असमर्थ हैं।

अधिकारी ने बताया कि हमने दो खोज एवं बचाव दल गठित किए हैं। जिसमें फंसे हुए चरवाहों के परिवार के कुछ सदस्य भी शामिल हैं। लेकिन बर्फ की करीब छह फुट ऊंची चादर की वजह से वह वहां कदम नहीं रख पा रहे हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश