लेह में पीएम बोले, शिलान्यास किया है और लोकार्पण भी मैं करूंगा

Published : Feb 03, 2019, 05:47 PM IST
लेह में पीएम बोले, शिलान्यास किया है और लोकार्पण भी मैं करूंगा

सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जम्मू कश्मीर के लेह में नए एयरपोर्ट के टर्मिनल का शिलान्यास करते हुए कहा कि मैने शिलान्यास किया है और आपका आर्शीवाद मिला तो लोकार्पण करने भी मैं ही आऊंगा। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जम्मू कश्मीर के लेह में नए एयरपोर्ट के टर्मिनल का शिलान्यास करते हुए कहा कि मैने शिलान्यास किया है और आपका आर्शीवाद मिला तो लोकार्पण करने भी मैं ही आऊंगा। उन्होंने कहा कि देश ने लटकाने की संस्कृति को पांच साल पीछे छोड़ दिया है  और आगामी पांच साल बाद ये संस्कृति पूरी तरह से खत्म जाएगी। 

बजट के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जोश देखने वाला है। एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि अभी तो टेलर है पिक्चर अभी बाकी है। इसके बाद उनके इस बयान के राजनैतिक मायने निकाले जाने लगे थे। वहीं आज प्रधानमंत्री का लेह में जोश भी देखने वाला था। वह एक दिवसीय दौरे पर आज जम्मू कश्मीर पहुंचे थे और वहां से वह लेह गये, जहां उन्होंने लेह एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही इस बिल्डिंग का लोकार्पण भी किया जाएगा। प्रधानमंत्री जोश के साथ कहा कि आज जिसका शिलान्यास कर रहा हूं, और इसका लोकार्पण करने भी मैं ही आऊंगा।

पीएम मोदी ने दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने इस बिल्डिंग का शिलान्यास किया है, आपका आशीर्वाद मिला तो लोकार्पण करने भी मैं ही आऊंगा। प्रधानमंत्री के इस दावे के पर कयास लगाए जा रहे हैं कि वह आगामी लोकसभा चुनाव के बाद फिर से देश में सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में कार्य करने की नई संस्कृति आयी है और हमारी सरकार के काम करने का तरीका तेजी से काम करना है। देश में लटकाने और भटकाने की संस्कृति को पीछे छोड़ दिया है और आगामी पांच साल में देश इस लटकाने और भटकाने की संस्कृति से देश की बाहर निकाल देना है।

उन्होंने कहा कि लेह-लद्दाख-कारगिल भारत का शीर्ष है, हमारा मस्तक है। लेह-लद्दाख और करगिल के विकास में केंद्र सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी और पिछले साढ़े चार सालों में यहां का जमकर विकास हुआ है। मोदी ने कहा कि बिलासपुर-मनाली-लेह रेल लाइन पर सर्वे भी हो चुका है और इस रेल लाइन के शुरू होने के बाद लेह और दिल्ली के बीच दूरी बेहद कम हो जाएगी। इससे इस क्षेत्र का विकास तो होगा ही साथ ही शिक्षा और रोजगार में नए अवसर खुलेंगे।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान