महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या पहुंची 50 हजार पार, 1635 लोगों की मौत

Published : May 25, 2020, 08:28 AM IST
महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या पहुंची 50 हजार पार, 1635 लोगों की मौत

सार

राज्य में लगातार मामले बढ़ रहे हैं।  राज्य में रोजाना 2 हजार के करीब मामले सामने आ रहे हैं। जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 हजार से पार हो गई है। राज्य के कोरोनोवायरस के मामले रविवार को 50,231 तक पहुंच गए। राज्य के मुंबई और पुणे में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों कीं संख्या 50 हजार पार हो गई है। वहीं राज्य में कोरोना संक्रमण से 1635 लोगों की मौत हो गई। राज्य में हालात काफी खराब है। राज्य में लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं और अभी तक राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार कोरोना संक्रमण को कंट्रोल नहीं कर पाई है। जिसके बाद वह विपक्षी दलों के निशाने हैं।

राज्य में लगातार मामले बढ़ रहे हैं।  राज्य में रोजाना 2 हजार के करीब मामले सामने आ रहे हैं। जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 हजार से पार हो गई है। राज्य के कोरोनोवायरस के मामले रविवार को 50,231 तक पहुंच गए। राज्य के मुंबई और पुणे में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। रविवार को ही राज्य में 3,000 से अधिक ताजे मामले सामने आए और इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 50,000 से अधिक हो गई है।

राज्य में कुल मामले 50,231 के स्तर पर हैं जबकि1,635 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। हालांकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 33,888 है जबकि 14,600 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में अभी तक 362,862 लोगों का परीक्षण किया गया है, जिनमें से अधिकांश मुंबई और पुणे के हैं। राज्य में मुंबई कोरोना संक्रमण का बढ़ा सेंटर बना हुआ है।

देश में 131 लाख के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,767 मामले सामने आए हैं इसके बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.31 लाख के करीब पहुंच गई है। हालांकि राहत की बात ये है कि देश में रिवकरी दर 41 फीसदी हो गई है। देश में संक्रमित को आंकड़ा 1,31,868 है। जबकि 3,867 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।

सात से 14 दिनों का होगा क्वारंटिन

केन्द्र सरकार ने साफ किया है कि एक राज्य से दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों को सात से 14 दिनों के क्वारंटिन पर रखा जाएगा। ताकि कोरोना का प्रसार न हो सके। एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए अनुमति लेनी होगी।  हालांकि राज्य सरकारों ने इंटरस्टेट बसों को चलाने के लिए कोई फैसला नहीं किया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट