BMW कार सवार ने आधी रात में रोड पर चल रहे लोगों को मारी टक्कर

Published : Sep 30, 2018, 12:29 PM IST
BMW कार सवार ने आधी रात में रोड पर चल रहे लोगों को मारी टक्कर

सार

मुंबई में देर रात एक कार चालक ने रोड पर चल रहे लोगों को टक्कर मार दी, जिसके बाद वह भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसका पीछा कर उसे दबोच लिया।

यह घटना मुंबई शहर की है जब सभी लोग अपने घरों में सो रहे थे उस समय एक BMW कार चालक बेसुध हो कर मुंबई की सड़को में अपनी कार चला रहा था। बिना किसी चीज का ख्याल रखते हुए वह रोड पर चला जा रहा था और इस दौरान उसने लोगों पर अपनी गाड़ी चढा दी। इसके बाद वह गाड़ी न रोकते हुए भागने लगा। पुलिस को मौके पर ही इस हादसे की जानकारी हो गई और उस गाड़ी चालक का पीछा करने लगी। करीब 4 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद कार सवार पकड़ा गया। यह घटना रात लगभग 12:30 बजे की है।

कार सवार को जब यह पता लगा की पुलिस उसका पीछा कर रही है तो वह और तेजी से भागने लगा और इस दौरान कई बार फुटपाथ पर गाड़ी की टक्कर हो गई।

पुलिस के मुताबिक कुछ बाइक सवार लोग भी BMW कार सवार का पीछा कर रहे थे। और उन्होंने किसी तरह गाड़ी चालक को पकड़ा। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई भी की और पुलिस को सौंप दिया। स्थानीय लोगों ने गुस्से में BMW कार के शीशे आदि भी तोड़ डाले।

पुलिस ने बताया कि, कार द्वारा जिन लोगों को टक्कर लगी, उसमें से दो लोगों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है और उनका इलाज चल रहा है। पिड़ितों द्वारा मामला दर्ज करवा दिया गया है और आगे की कारवाई शुरू कर दी गई है।  

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल