दीदी के राज्य में भाजपा ने शुरू की ‘नाम’ की राजनीति, इस क्रांतिकारी के नाम पर होगा बर्द्धमान रेलवे स्टेशन का नाम

Published : Jul 20, 2019, 09:04 PM ISTUpdated : Jul 20, 2019, 09:41 PM IST
दीदी के राज्य में भाजपा ने शुरू की ‘नाम’ की राजनीति, इस क्रांतिकारी के नाम पर होगा बर्द्धमान रेलवे स्टेशन का नाम

सार

अब भाजपा राज्य के सरकारी संस्थान जो केन्द्र सरकार के अधीन हैं। उनका नाम बदलने जा रही है। जिसका विरोध करना ममता के लिए मुश्किल होगा। क्योंकि भाजपा इन संस्थानों को क्रांतिकारियों के नाम पर रख रही है। लोकसभा चुनाव में टीएमसी को कड़ी टक्कर दे चुकी भाजपा अब राज्य के रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने जा रही है।

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को आगामी विधानसभा में पटखनी देने के लिए नाम की राजनीति की चाल चल दी है। जिसका सीधे तौर पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नुकसान होना तय माना जा रहा है।

अब भाजपा राज्य के सरकारी संस्थान जो केन्द्र सरकार के अधीन हैं। उनका नाम बदलने जा रही है। जिसका विरोध करना ममता के लिए मुश्किल होगा। क्योंकि भाजपा इन संस्थानों को क्रांतिकारियों के नाम पर रख रही है।

लोकसभा चुनाव में टीएमसी को कड़ी टक्कर दे चुकी भाजपा अब राज्य के रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने जा रही है। इसकी शुरूआत केन्द्र सरकार ने शुरू कर दी है। फिलहाल केन्द्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान रेलवे स्टेशन का नाम बटुकेश्वर दत्त स्टेशन करने का फैसला किया है।

इसका ऐलान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने की है। इसके लिए जल्द ही केन्द्र सरकार आदेश जारी करेगी। लेकिन इतना तो तय हो गया है कि भाजपा राज्य में ममता सरकार को हर मोर्चे पर टक्कर देना चाहती है।

आज नित्यानंद राय ने बटुकेश्वर दत्त की पुण्य तिथि के मौके पर उनके घर जाकर श्रद्धांजलि देते हुए इसका ऐलान किया है। आज केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पटना के जककनपुर स्थित आवास पर बटुकेश्वर दत्त के परिवार से मिले। बटुकेश्वर दत्त की बेटी भारती बागची यहां पर रहती हैं।

आज महान स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त की 54 वीं पुण्यतिथि थी। इस मौके पर राय ने कहा कि पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर बटुकेश्वर दत्त स्टेशन रखा जायेगा। क्योंकि पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान में बटुकेश्वर दत्त का जन्म हुआ था। फिलहाल लोकसभा चुनाव में भाजपा को राज्य में 18 सीटें मिली थी जबकि राज्य में टीएमसी को 22 सीटें मिली थी। राज्य में भाजपा के प्रदर्शन को देखते हुए टीएमसी की मुश्किलें बढ़ गयी हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान