इस बार कुछ ज्यादा ही सताएगी गर्मी, औसत तापमान में बढ़ोत्तरी की आशंका

Published : Apr 02, 2019, 11:41 AM IST
इस बार कुछ ज्यादा ही सताएगी गर्मी, औसत तापमान में बढ़ोत्तरी की आशंका

सार

अगर मौसम विभाग की मानें तो इस बार गर्मी अन्य सालों की तुलना में कुछ ज्यादा की सताएगी। गर्मी का आलम ये है कि अभी से तापमान तेजी से बढ़ रहा है। लिहाजा कहा जा रहा कि इस बार गर्मी सामान्य से .5 डिग्री ज्यादा होगी। वहीं देश के कई हिस्सों में गर्मी ने अभी से अपना रिकार्ड तोड़ दिया है।

अगर मौसम विभाग की मानें तो इस बार गर्मी अन्य सालों की तुलना में कुछ ज्यादा की सताएगी। गर्मी का आलम ये है कि अभी से तापमान तेजी से बढ़ रहा है। लिहाजा कहा जा रहा कि इस बार गर्मी सामान्य से .5 डिग्री ज्यादा होगी। वहीं देश के कई हिस्सों में गर्मी ने अभी से अपना रिकार्ड तोड़ दिया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन महीनों के लिए अपने मौसमी अनुमान में कहा है कि इस पर अप्रैल से जून के बीच उत्तर एवं मध्य भारत में औसत तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि तापमान देश के अन्य हिस्सों में सामान्य के करीब ही रहेगा। लेकिन तापमान में इजाफे से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मौसमी अनुमान में बताया गया, मध्य भारत के ज्यादातर मौसम संबंधी उपखंडों और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ उपखंडों में अप्रैल से जून का मौसमी औसत तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने का अनुमान है। 

अन्य उपखंडों में औसत अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहने की संभावना है। आईएमडी के उत्तर-पश्चिमी उपखंड में जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान आते हैं वहीं मध्य भारत उपखंड में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गोवा, मध्यप्रदेश और गुजरात आते हैं। मौसम विभाग ने कहा, पश्चिमी राजस्थान में मौसमी न्यूनतम एवं औसत तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने का अनुमान है।  वहीं मध्य प्रदेश में धीरे-धीरे गर्मी का असर बढ़ रहा है। राज्य के कई जिलों में लू ने असर दिखाना शुरु कर दिया है। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। राज्य में सोमवार को को खरगोन सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम