जानें पाकिस्तान में हवाई हमले के बाद भारत ने क्या किया, जिससे बढ़ गयी पाकिस्तान की मुश्किलें

Published : Feb 26, 2019, 06:25 PM IST
जानें पाकिस्तान में हवाई हमले के बाद भारत ने क्या किया, जिससे बढ़ गयी पाकिस्तान की मुश्किलें

सार

आज सुबह साढ़े तीन बजे पाकिस्तान की सीमा के भीतर घुसकर भारतीय वायुसेना ने आंतकियों के कैंपों को तबाह कर तीन सौ से ज्यादा आंतकियों को मार किया। महज 21 मिनट में भारतीय लड़ाकू विमान मिराज -2000 अपने लक्ष्य को अंजाम देकर वापस लौट आए।

आज सुबह साढ़े तीन बजे पाकिस्तान की सीमा के भीतर घुसकर भारतीय वायुसेना ने आंतकियों के कैंपों को तबाह कर तीन सौ से ज्यादा आंतकियों को मार किया। महज 21 मिनट में भारतीय लड़ाकू विमान मिराज -2000 अपने लक्ष्य को अंजाम देकर वापस लौट आए। वहीं आज देश ने जमीन से हवा में मार करने वाली दो मिसाइलों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।

भारतीय वायुसेना ने जहां पाकिस्तान में घुसकर पुलवामा हमले का बदला लिया। इस हमले में पाकिस्तान में चल रहे आंतकी कैंपों को भारतीय वायुसेना ने पूरी तरह से तबाह कर दिया। वहीं आज भारत ने दो मिसाइलों को सफल परीक्षण कर पाकिस्तान की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ा दी। भारत ने मिसाइलों के ये सफल परीक्षण ओडिशा तट पर किए। इन मिसाइलों को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन(डीआरडीओ) ने सेना के लिए तैयार किया है। यह मिसाइलें काफी कम समय में जमीन से हवा में मार कर सकती है।

लिहाजा आज केन्द्र की मोदी सरकार ने लगातार दो खुशखबरियों दी। आज सुबह ही भारतीय वायुसेना ने पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान में हवाई हमले किए। भारतीय वायुसेना ने वहां पर करीब 1000 किलोग्राम के बम गिराए। भारतीय वायुसेना ने रात साढ़े तीन बजे फाइटर जेट मिराज 2000 ने पाकिस्तान में चल रहे आंतकी कैंपन को तबाह कर दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि वायुसेना ने करीब 1 हजार किलोग्राम का बम वहां पर गिराये। पुलवामा हमले के बाद माना जा रहा था कि भारत पाकिस्तान पर कार्यवाही करेगा।

लिहाजा आज भारत की वायुसेना सेना ने फिर से पाकिस्तान के आंतकी कैंपों को तबाह किया है। हालांकि अभी तक भारतीय वायुसेना ने किसी भी दावे की पुष्टि नहीं की है। लेकिन पाकिस्तान का आरोप है कि भारतीय वायुसेना ने एलओसी का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने सुबह ट्वीट कर बताया कि भारत के इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। पाकिस्तान का दावा है कि जब पाकिस्तानी वायुसेना ने भारतीय वायुसेना के खिलाफ मोर्चा संभाला तो वह वापस चले गए। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि