सड़े आलू जैसा है उच्‍च वर्ग; नहीं करता दान: सत्यपाल मालिक

Gursimran Singh |  
Published : Dec 20, 2018, 06:53 PM IST
सड़े आलू जैसा है उच्‍च वर्ग; नहीं करता दान: सत्यपाल मालिक

सार

जम्मू में अपने संबोधन के दौरान राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा, 'कश्मीर में राजनेता, नौकरशाह अमीर बन गए हैं। वे समाज की ओर संवेदनशीलता को कम करते हैं। वे एक पैसा का दान नहीं करते हैं।

अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के एक बयान पर फिर बहस छिड़ गई है। बुधवार को जम्मू के अभिनव थिएटर में दिए उनके इस बयान की जहां एक तरफ जहा प्रशंसा हो रही है वहीं दूसरी तरफ विरोध भी हुआ है। 

जम्मू में अपने संबोधन के दौरान राज्यपाल ने कहा, 'कश्मीर में राजनेता, नौकरशाह अमीर बन गए हैं। वे समाज की ओर संवेदनशीलता को कम करते हैं। वे एक पैसा का दान नहीं करते हैं। देश में सबसे अमीर व्यक्ति ने अपनी बेटी के विवाह पर 700 करोड़ रुपये खर्च किए थे, जब उनसे पूछा गया कि वो कितना दान करते है, क्योंकि यूरोप में अमीर लोग 90 प्रतिशत आय दान करते हैं, उन्होंने जवाब दिया कि मैं दान नहीं करता बल्कि देश की संपत्ति में वृद्धि करता हूं।'

"

दान न करने वाले लोगों पर कटाक्ष करते हुए राज्यपाल मलिक ने कहा, 'आप देश के लिए धन बढ़ाते हैं ताकि आप बेटी की शादी पर 700 करोड़ खर्च कर सकें। इस राशि से जम्मू-कश्मीर में 700 स्कूल खोले जा सकते हैं, 700 विधवाएं अपने बच्चों को पढ़ा सकती हैं, लेकिन हमारे समाज की संवेदनशीलता कम हो जाती है। ये लोग इंसान नहीं बल्कि सड़े हुए आलू हैं।' 

उन्होंने कहा, समाज बनता है, खेतों में काम करने वाले किसानों से, दफ्तरों में काम करने वाले बाबुओं से और सीमा पर तैनात जवानों से। हम सब मिलकर अपनी सेनाओं का मान बढ़ाएं और उनकी मदद करें, उन्हें याद रखें।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान