संयुक्त राष्ट्र में आतंकी मसूद अजहर को बचाने वाले चीन पर भड़के लोग, BoycottChina की मांग तेज

Published : Mar 14, 2019, 11:36 AM ISTUpdated : Mar 14, 2019, 11:37 AM IST
संयुक्त राष्ट्र में आतंकी मसूद अजहर को बचाने वाले चीन पर भड़के लोग, BoycottChina की मांग तेज

सार

सुरक्षा परिषद में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव पर चीन ने वीटो किया। 2009, 2016 और 2017 में भी चीन ने इस प्रस्ताव को रोका था। 

पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चीन की ओर से चौथी बार लगाए गए अड़ंगे पर सोशल मीडिया में भारी गुस्सा दिख रहा है। बुधवार रात को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में हुई वोटिंग में चीन ने वीटो का इस्तेमाल किया। इसके कुछ देर बाद से ही ट्विटर पर चीन के खिलाफ संदेशों की बाढ़ आ गई। फिलहाल #BoycottChina और #Boycottchineseproducts ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि चीन से भारत में जितना भी सामान आ रहा है उसे खरीदना बंद कर देना चाहिए, क्योंकि चीन आतंकियों को संरक्षण दे रहा है।

लोग चीन के Oppo, VIVO, Huawei, Redmi, one plus, Gionee कंपनी के मोबाइल फोन तक बैन करने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें - चौथी बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चीन ने मसूद अजहर को बचाया

यहीं नहीं, लोगों ने ट्विटर पर चीन के ऐप की लिस्ट डाली है जिन्हें Uninstall करने की मांग उठ रही है। इस लिस्ट में Tiktok, like, helo, Shareit, UC Browser, PUBG Mobile game आदि को बैन करने की मांग उठ रही है। 

चीन ने इससे पहले 2009, 2016 और 2017 में भी मसूद अजहर पर बैन के खिलाफ वीटो का इस्तेमाल किया था। भारत चीन से 55 अरब डॉलर के सामान का आयात करता है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान