भारत ने बालाकोट ही नहीं नहीं 12 जगहों पर किया हमला, तीन सौ से ज्यादा आंतकी मारे जाने की खबर

Published : Feb 26, 2019, 09:41 AM ISTUpdated : Feb 26, 2019, 09:54 AM IST
भारत ने बालाकोट ही नहीं नहीं 12 जगहों पर किया हमला, तीन सौ से ज्यादा आंतकी मारे जाने की खबर

सार

आज रात साढ़े तीन बजे पाकिस्तान पर किए गए भारतीय वायुसेना के हमले में पाकिस्तान में चल रहे आंतकी कैंपो में करीब तीन सौ से ज्यादी आंतकियों के मारे जाने की खबर है। यही नहीं भारतीय वायुसेना ने महज बालाकोट में नहीं बल्कि पाकिस्तान में तीन आंतकी कैंपों में हमला किया है।

आज रात साढ़े तीन बजे पाकिस्तान पर किए गए भारतीय वायुसेना के हमले में पाकिस्तान में चल रहे आंतकी कैंपो में करीब तीन सौ से ज्यादी आंतकियों के मारे जाने की खबर है। यही नहीं भारतीय वायुसेना ने महज बालाकोट में नहीं बल्कि पाकिस्तान में 12 आंतकी कैंपों में हमला किया है। हालांकि अभी तक भारतीय वायुसेना से आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। उधर पाकिस्तान में हमले के बाद वहां पर दहशत बनी हुई है। भारतीय वायुसेना ने ये हमला पाकिस्तान की सीमा में किया है।

पुलवामा हमले के बाद लोगों की निगाहें इसी बात पर लगी हुई थीं कि भारत, पाकिस्तान के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगा। बीती रात भारत ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नियंत्रण रेखा के पार आतंकी कैंप्स पर करीब 1000 किलोग्राम के बम बरसाए। इस एयर स्ट्राइक में करीब तीन सौ से ज्यादी आतंकवादियों के ढेर होने की खबर है। भारतीय वायुसेना के 12 मिराज-2000 लड़ाकू विमानों ने आतंकियों के बेस कैंप पर हमला किया और उसे पूरी तरह तबाह कर दिया। पुलवामा हमले के पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक भारतीय वायुसेना के 12 मिराज 2000 विमानों ने पीओके में 1-1 हजार किलो के बम बरसाएं हैं।

भारतीय वायुसेना ने देर रात पाकिस्तानी सीमा में घुसकर कई जगहों पर बम गिराये हैं। हालांकि पाकिस्तान की तरफ से दावा किया गया है कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि रात साढ़े तीन बजे फाइटर जेट मिराज 2000 ने पाकिस्तान में चल रहे आंतकी कैंपन को तबाह कर दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि वायुसेना ने करीब 1 हजार किलोग्राम का बम वहां पर गिराये। पुलवामा हमले के बाद माना जा रहा था कि भारत पाकिस्तान पर कार्यवाही करेगा। लिहाजा आज भारत की वायुसेना सेना ने फिर से पाकिस्तान के आंतकी कैंपों को तबाह किया है। हालांकि अभी तक भारतीय वायुसेना ने किसी भी दावे की पुष्टि नहीं की है। लेकिन पाकिस्तान का आरोप है कि भारतीय वायुसेना ने एलओसी का उल्लंघन किया है।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने सुबह ट्वीट कर बताया कि भारत के इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। पाकिस्तान का दावा है कि जब पाकिस्तानी वायुसेना ने भारतीय वायुसेना के खिलाफ मोर्चा संभाला तो वह वापस चले गए। पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते लगातार तनावपूर्ण हैं। भारत ने इस हमले का बदला लेने के लिए अपने सुरक्षाबलों को खुली छूट दे दी है। उधर पाकिस्तान ने भी अपने सैनिकों से तैयार रहने को कहा है। हालांकि भारतीय वायुसेना किसी भी हमले पर कुछ बयान नहीं दे रही 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Bhavika Maheshwari: इंटरनेशनल मंचों पर छाईं सूरत की युवा स्पीकर, भारतीय दर्शन का बढ़ाया मान
सूरत में 3 दिवसीय संस्कृत लघु फिल्म प्रशिक्षण, युवाओं को मिला फिल्ममेकिंग मार्गदर्शन