भारतीय हवाई सीमा घुसा पाकिस्तानी एफ-16, वायुसेना ने मार गिराया

Published : Feb 27, 2019, 12:19 PM ISTUpdated : Feb 27, 2019, 12:25 PM IST
भारतीय हवाई सीमा घुसा पाकिस्तानी एफ-16, वायुसेना ने मार गिराया

सार

भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान का एफ-16 लड़ाकू विमान को गिरा दिया है। सेना से मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू के नौशेरा से जहां पाकिस्तान के लड़ाकू विमान भारतीय सीमा में घुसे और भारत की जवाबी कार्रवाई में उसका एफ-16 विमान को मार गिराया।

भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान का एफ-16 लड़ाकू विमान को गिरा दिया है। सेना से मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू के नौशेरा से जहां पाकिस्तान के लड़ाकू विमान भारतीय सीमा में घुसे और भारत की जवाबी कार्रवाई में उसका एफ-16 विमान को मार गिराया।

हालांकि अभी तक ये पुष्टि नहीं हुई है कि पाकिस्तानी विमान का पायलट जिंदा बचा है या नहीं, इसका अभी पता नहीं चला है। लेकिन भारतीय विमानों द्वारा पाकिस्तानी एफ-16 को विमान को मार गिराया है। ये भारतीय सीमा क्षेत्र में तीन किलोमीटर तक घुस आया था। लेकिन जो जानकारी मिली है कि उसमें से एक एक पैराशूट निकलते हुए देखा गया। उधर आज आज सुबह पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों के भारतीय सीमा के भीतर कुछ किलोमीटर तक आ जाने की सूचना मिली थी। हालांकि सेना के हवाले से खबर आ रही है कि इन विमानों को उनकी सीमा में खदेड़ दिया गया है। इस पाकिस्तान की तरफ से उकसाने की कार्यवाही के तौर पर देखा जा रहा है। उधर सेना ने जम्मू कश्मीर जाने वाली कमर्शियल फ्लाइट को कुछ समय के लिए रोक दिया है। 

सेना के सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा से सटे राजौरी के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्‍तान के लड़ाकू विमान भीतर तक आ गए थे लेकिन उन्हें भारतीय वायुसेना ने खदेड़ दिया है। पाकिस्तान के दो लड़ाकू विमानों ने भारतीय वायुसीमा का उल्‍लंघन किया था। नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी जेट्स के घुसते ही इंडियन एयरफोर्स ने कार्रवाई की और उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया। इस बीच कश्मीर जाने वाली भारतीय कमर्शियल उड़ानों के रद्द होने की खबर आ रही है। क्योंकि कल पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद राज्य के हालत काफी खराब हैं। उधर विमान कंपनी इंडिगो और स्पाइस जेट ने भी इस बात की पुष्टि की है कि जम्मू कश्मीर जाने वाली विमानों को रद्द कर दिया गया है।

क्योंकि भारतीय वायुसेना ने चंडीगढ़, लेह और जम्मू कश्मीर में सभी तरह की कमर्शियल उड़ानों पर रोक लगाई है। हालांकि ये रोक ज्यादा समय के लिए नहीं है लेकिन कुछ समय के लिए कमर्शियल उड़ानों के लिए बंद किया गया है। इंडिगो और गो एयर ने अपने विमानों को दिल्ली वापस बुला लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तान की तरफ से किसी भी तरह की कार्यवाही हो सकती है। गौरतलब है कि कल शाम से ही पाकिस्तान ने अपनी बौखलाहट निकालने के लिए सीमा पर जबरदस्त गोलीबारी शुरू कर थी। जो अभी भी जारी है। लेकिन भारतीय सेना ने जवाबी कार्यवाही करते हुए पाकिस्तान की तीन चौकियों को नष्ट कर दिया है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण