संघर्ष विराम तोड़ने की जवाबी कार्यवाही में भारतीय सेना ने तबाह की पाक की कई चौकियां

Published : Dec 02, 2019, 02:41 PM IST
संघर्ष विराम तोड़ने की जवाबी कार्यवाही में भारतीय सेना ने तबाह की पाक की कई चौकियां

सार

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान लगातार सीमा पर गोलीबारी कर रहा है। जिसके कारण भारतीय सीमा में स्थानीय नागरिकों और सैनिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अभी तक पाकिस्तान की इस गोलाबारी में भारत को कोई जानमाल का नुकसान नहीं पहुंचा है। लेकिन इस पाकिस्तान की इस उकसावे की कार्यवाही को भारतीय सेना ने जबरदस्त जवाब दिया है।

श्रीनगर। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह सीमा पर लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। अब भारतीय सेना की जबावी कार्यवाही में उसे जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। भारतीय सेना की कार्यवाही में पाकिस्तान की कई चौकियां तबाह हुई हैं और इसमें उसके दो सैनिक घायल हो गए हैं। 

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान लगातार सीमा पर गोलीबारी कर रहा है। जिसके कारण भारतीय सीमा में स्थानीय नागरिकों और सैनिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अभी तक पाकिस्तान की इस गोलाबारी में भारत को कोई जानमाल का नुकसान नहीं पहुंचा है। लेकिन इस पाकिस्तान की इस उकसावे की कार्यवाही को भारतीय सेना ने जबरदस्त जवाब दिया है। सुरक्षा बलों से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कस्बा और शाहपुर सेक्टर में सीज फायर का उल्लंघन किया है।

पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया। इसके बाद भारतीय सेना में पाकिस्तान को मुहंतोड़ दिया है। जिसमें उसकी कई चौकियां तबाह हो गई हैं। वहीं इसमें पाकिस्तान के दो सैनिकों के घायल होने की खबर है। हालांकि हमेशा की तरह पाकिस्तान ने भारतीय दावे को गलत बताया है। पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में घायल जमालदीन का इलाज जम्मू मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। हालांकि इससे पहले पाकिस्तानी सेना पुंछ जिले के कस्बा और किरनी सेक्टर में सीज फायर का उल्लंघन कर चुकी है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान लगातार सीमा पर सीज फायर का उल्लंघन कर रहा है। सीज फायर का उल्लंघन कर पाकिस्तान भारतीय सीमा में आतंकियों को प्रवेश कराना चाहता है। जिसे भारतीय सेना नाकाम कर देती है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार