जानें कैसे अब राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भी मिलेगी अमेरिकी राष्ट्रपति की तरह सुरक्षा, भारत सरकार ने लिया ये कदम

Published : Feb 08, 2019, 09:45 AM IST
जानें कैसे अब राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भी मिलेगी अमेरिकी राष्ट्रपति की तरह सुरक्षा, भारत सरकार ने लिया ये कदम

सार

अमेरिका के राष्ट्रपति की तर्ज पर अब भारतीय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को सुरक्षा मिलेगी। दुश्मन भले ही कितनी तकनीक का इस्तेमाल उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए करें, लेकिन देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का अचूक घेरे को भी छू पाना मुश्किल होगा। 

अमेरिका के राष्ट्रपति की तर्ज पर अब भारतीय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को सुरक्षा मिलेगी। दुश्मन भले ही कितनी तकनीक का इस्तेमाल उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए करें, लेकिन देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का अचूक घेरे को भी छू पाना मुश्किल होगा। भारत सरकार ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की लंबी विदेश यात्राओं के लिए दो नए बोइंग विमान को खरीदने का फैसला किया है, जिसमें अमेरिका के एयर फोर्स वन की तरह ही अडवांस्ड सिस्टम से सुसज्जित किया जाएगा।

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को अमेरिकी राष्ट्रपति को उनकी हवाई यात्राओं के दौरान मिलने वाली सुरक्षा मिलेगी। अब राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ऐसे अत्याधुनिक और हाइटेक विमानों में विदेश यात्रा कर सकेंगे, जो दुश्मनों की पहुंच से काफी दूर होंगे। भले ही वह इसके लिए कुछ भी हथकंडे अपना ले। भारत सरकार इन दोनों के लिए दो बोइंग 777 विमान को तैयार करा रही हैं, जिस पर मिसाइल हमलों का भी असर नहीं होगा। अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए इसी तरह के हवाई जहाज का इस्तेमाल किया जाता है।

एयर फोर्स वन की तर्ज पर ये विमान लार्ज एयरक्राफ्ट इन्फ्ररेड काउन्टर्मेशर से लैस होंगे। जिस पर कोई हमला नहीं कर सकेगा। इन दो विमानों को बनाने में करीब 13 सौ करोड़ रुपए का खर्च आएगा। भारत के नाम पर इन दोनों विमानों को इडियन एयर फोर्स वन' का नाम दिया जा सकता है।  इन दो विमानों को भारत के अनुरोध पर अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने विदेशी मिलिटरी सेल को मंजूरी दे दी है।

असल में पिछले कुछ सालों से भारत और अमेरिका का बीच हुए मजबूत रिश्तों का असर है कि अमेरिकी सरकार ने इन दो विमानों को बनाने का फैसला किया है। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंध भी मजबूत होंगे। जानकारी के मुताबिक ये दो विमान भारत को एक साल पहले ही मिल चुके हैं।

लेकिन इन्हें अपग्रेड किया जा रहा है और ये दोनों विमान अमेरिका की बोइंग डिफेंस कंपनी के पास हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इसी साल के अंत तक ये दोनों भारत आ जाएंगे। इन दो विमानों के आ जाने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के 26 साल पुराने बोइंग 747 जंबो जेट का इस्तेमाल बंद हो जाएगा।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: सार्वजनिक विश्वविद्यालय में ‘समत्वम्’ कार्यक्रम में जेंडर सेंसिटाइजेशन पर जोर, महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल
CR Patil Birthday: सूरत में 5100 बेटियों को 7500 रुपये के चेक, 1.25 लाख विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित