जानें क्यों भारत करेगा पाकिस्तान के राष्ट्रीय कार्यक्रम का बहिष्कार

Published : Mar 22, 2019, 01:08 PM IST
जानें क्यों भारत करेगा पाकिस्तान के राष्ट्रीय कार्यक्रम का बहिष्कार

सार

पाकिस्तान में चल रहे आंतकी कैंप और भारत खिलाफ परोक्ष तौर पर चल रहे हमले से नाराज भारत अब 23 मार्च को होने वाले पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम का बहिष्कार करेगा। इस कार्यक्रम में भारत का कोई भी अफसर या नेता हिस्सा नहीं लेगा।

पाकिस्तान में चल रहे आंतकी कैंप और भारत खिलाफ परोक्ष तौर पर चल रहे हमले से नाराज भारत अब 23 मार्च को होने वाले पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम का बहिष्कार करेगा। इस कार्यक्रम में भारत का कोई भी अफसर या नेता हिस्सा नहीं लेगा।

पाकिस्तानी दूतावास में शनिवार को पाकिस्तान का राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पाकिस्तान में कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को आमंत्रित किया है। जिसको विरोध भारत ने किया है। भारत पहले ही कश्मीरी अलगाववादी नेताओं को बुलाने का विरोध कर चुका है। लिहाजा भारत सरकार ने फैसला किया है कि भारत के तरफ से कोई भी अफसर और नेता इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। भारत ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रम से दूरी बनाए रखने का फैसला किया है।

भारत सरकार ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर यहां उसके उच्चायोग में होने वाले कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। भारत सरकार के एक अफसर ने कहा कि ‘‘भारत सरकार ने नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में आयोजित होने वाले पाकिस्तानी राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में किसी भी आधिकारिक प्रतिनिधि को नहीं भेजने का फैसला किया है।’’ इससे पहले भी भारत पाकिस्तान के कई कार्यक्रमों का बहिष्कार कर चुका है। जिसमें उसने कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को बुलाया था। गौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनातनी बढ़ गयी है।

अभी तक दोनों देशों के रिश्तों में कोई बदलाव नहीं आया है। भारत की कोशिश से पाकिस्तान दुनियाभर में अलग हो गया है। पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर वहां पर आंतकी कैंपो को ध्वस्त कर दिया था। इसकी बाद पाकिस्तान की दुनियाभर में किरकिरी हुई थी। हालांकि भारत कोशिश कर रहा है कि पाकिस्तान में मौजूद आंतकी मसूद अजहर को वैश्विक आंतकी घोषित किया जाए।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम