पढ़िए पूरी खबर, देश का दुश्मन अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद कोरोना पॉजिटिव!

Published : Jun 05, 2020, 03:36 PM ISTUpdated : Jun 05, 2020, 04:03 PM IST
पढ़िए पूरी खबर,  देश का दुश्मन अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद कोरोना पॉजिटिव!

सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इब्राहिम दाऊद का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। वहीं उसकी पत्नी महजबीन भी कोरोना संक्रमित है और उसे इलाज के लिए कराची के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट में ये  भी कहा गया है कि दाऊद के सुरक्षा कर्मी और  स्टॉफ को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

नई दिल्ली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बड़ी खबर आ रही है। इस खबर के मुताबिक भारत का दुश्मन और मुंबई बम ब्लास्ट का भगोड़ा अपराधी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को कोरोना हो गया है। उसका टेस्ट पॉजिटिव निकला है। यही नहीं दाऊद की बीवी भी कराची के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती है। यहां पर दाऊद भी भर्ती है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इब्राहिम दाऊद का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। वहीं उसकी पत्नी महजबीन भी कोरोना संक्रमित है और उसे इलाज के लिए कराची के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट में ये  भी कहा गया है कि दाऊद के सुरक्षा कर्मी और  स्टॉफ को क्वारंटाइन कर दिया गया है।  दाऊद पाकिस्तान सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई के सुरक्षा घेरे में रहता है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के कराची में कोरोना कहर जारी है और दाऊद भी कराची में रहता है। यहां पर सेना का मुख्यालय है और सेना के सुरक्षा गार्ड दाऊत की सुरक्षा में तैनात रहते हैं।  वहीं पाकिस्तान से जो मीडिया रिपोर्ट आ रही हैं। उसके मुताबिक दाऊद को कोरोना हो गया है और उसका इलाज चल रहा है। दाऊद ही नहीं बल्कि उसकी पत्नी को भी कोरोना हुआ है और उसे  इलाज के लिए कराची के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

देश में आतंकी घटनाओं में शामिल दाऊद परिवार के साथ छुपकर रहा है और इसके सबूत पुख्ता हैं। लेकिन पाकिस्तान इस बात से इंकार करता है। वहीं पाकिस्तान सेना और आईएसआई दाऊद का इस्तेमाल भारत विरोधी  गतिविधियों के लिए करती हैं। मुंबई बम धमकों के बाद से ही दाऊद पाकिस्तान में रह रहा है और पिछले साल उसकी एक तस्वीर आई थी।जिसमें दावा किया गया था कि ये दाऊद की तस्वीर है। वहीं अभी तक  सुरक्षा एजेंसियों के पास 1990 से पुरानी ही तस्वीर है। पाकिस्तान से जो जानकारी आ रही है कि दाऊद इब्राहिम और पत्नी महजबीन का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके कर्मचारियों को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है। दाऊद के साथ उसकी पत्नी मेहजबीन उर्फ जुबीना जरीन के साथ ही चार बच्चे रहते हैं। दाऊद की तीन बेटियां माहरुख, माहरीन और मारिया हैं और उसका एक बेटा मोइन है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण