‘सुशासन’ में भूख से मर गए मासूम बच्चे

Published : Sep 09, 2018, 12:44 AM IST
‘सुशासन’ में भूख से मर गए मासूम बच्चे

सार

नीतीश कुमार सुशासन बाबू के नाम से जाने जाते हैं। लेकिन उनके राज में मासूम बच्चे भूख और गरीबी से दम तोड़ रहे हैं। बिहार में सुशासनी सरकार के मुंह पर कालिख पोतने वाली यह घटना बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल के कोरानसराय थाने की है। 

नीतीश कुमार सुशासन बाबू के नाम से जाने जाते हैं। लेकिन उनके राज में मासूम बच्चे भूख और गरीबी से दम तोड़ रहे हैं। बिहार में सुशासनी सरकार के मुंह पर कालिख पोतने वाली यह घटना बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल के कोरानसराय थाने की है। 

यहां के मुसहरी टोले की महादलित बस्ती में दवा और भोजन के बिना दो बच्चे भूख से तड़प-तड़प कर मर गए, लेकिन उनकी सुध किसी ने नहीं ली।

इन बच्चों का पिता सड़क जाम करने जैसे मामूली अपराध में जेल में बंद है। जबकि उसकी पत्नी और दो मासूम बच्चे भूख और बीमारी से जूझ रहे थे। राशन के लिए इन बच्चों की मां ने अधिकारियों के दरवाजे पर गुहार लगाई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

बाद में जब मामला मीडिया के संज्ञान में आया तो आनन-फानन में 20 किलो चावल और गेहूं भिजवाया गया। लेकिन क्या यह राहत इन बच्चों की जिंदगी वापस लौटा पाएगी।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में शुरू होगा दक्षिण गुजरात का पहला SRK सैनिक स्कूल, जून 2026 से एडमिशन शुरू
Surat News: श्री गुरुकृपा विद्या संकुल में कक्षा 10-12 छात्रों को भावभीनी विदाई, लैपटॉप-टैबलेट भेंट