बारिश के चलते 'जाम' हुई दिल्ली, इन रास्तों पर जाने से बचें

By ankur sharmaFirst Published Sep 1, 2018, 10:55 AM IST
Highlights

शनिवार सुबह हुई बारिश के बाद दिल्ली के लगभग सभी इलाकों में जलभराव हो गया। इसके बाद भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। दिल्ली के सभी व्यस्त रूटों पर इस समय यातायात बाधित है। 
 

अल सुबह से हो रही बारिश ने दिल्ली की रफ्तार थाम दी है। दिल्ली में गाड़ियां चलने की बजाए रेंग रही हैं। वाहनों की औसत गति पांच किलोमीटर से भी कम है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, जगह-जगह जलभराव के चलते कई गाड़ियां खराब हो गई हैं। इनकी वजह से कई मार्गों पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति है।

जानिये इस समय किन की रास्तों पर जाने सें बचेंः 

आरटीआर फ्लाईओवर -

बरसात के मौसम में फ्लाइट से जयपुर से दिल्ली पहुंचना में कम समय लगता है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर से एयरपोर्ट जाना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। इस समय आरटीआर फ्लाईओवर पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति है। इसके चलते धौलाकुआं से दिल्ली एयरपोर्ट को जा रही गाड़ियों की रफ्तार बहुत धीमी है। कई जगह जलभराव भी हो गया है। 


आईटीओ

अगर आप पूर्वी दिल्ली से आ रहे हैं और सेंट्रल दिल्ली जाना चाहते हैं, तो आईटीओ के रास्ते जानें से बचें। कई जगह जलभराव और निर्माण कार्य के चलते यहां भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति है। यहां पर स्टॉपेज टाइम 15 से 20 मिनट का है। सेंट्रल दिल्ली पहुंचने के लिए हाल ही में शुरू हुए एनएच24 से प्रगति मैदान का रूट लिया जा सकता है। 

डीएनडी फ्लाईओवर

नोएडा से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए फ्लाईओवर पर लगने वाला जाम हमेशा से परेशानी का सबब रहा है। इसके लिए एकमात्र विकल्प नोएडा-मयूर विहार रोड है, लेकिन इस पर ट्रैफिक काफी धीमा है। 

आश्रम क्रासिंग 

मेट्रो रूट पर चल रहे काम के चलते आश्रम रोड से जुड़ने वाली सभी सड़कों पर जाम की स्थिति है। पूर्वी दिल्ली से फरीदाबाद और दक्षिण दिल्ली जाने वालों के लिए यह रूट बारिश में चुनौती सा बन जाता है। पूर्वी दिल्ली से दक्षिण दिल्ली आने के लिए एकमात्र वैकल्पिक रास्ता बारापुरा फ्लाईओवर है। फरीदाबाद जाने अथवा आने वाले लोग को इस जाम से ही होकर गुजरना होगा, क्योंकि इसके अलावा कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं है। अगर कुछ समय बचाना चाहते हैं तो छोटे-छोटे कनेक्ट करने वाले रास्ते इस्तेमाल कर सकते हैं। 

रिंग रोग

दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली रिंग रोड में कई जगह जलभराव है। पंजाबी  बाग फ्लाईओवर, मायापुरी, आजादपुर फ्लाईओवर जैसी जगहों पर जलभराव के चलते रिंग रोड पर जाम की स्थिति है। ऐसे में बाहरी रिंग रोड से अपनी मंजिल तक पहुंचा जा सकता है। 

Delhi: A bus got stuck in waterlogged Ring road near Hanuman Mandir in Yamuna Bazar area, following heavy rainfall in parts of the city. All 30 passengers have been rescued safely. pic.twitter.com/Ne88bF05GE

— ANI (@ANI)

Delhi: Traffic jam near ITO in Delhi due to waterlogging caused by heavy rainfall in parts of the city pic.twitter.com/GUwSc0XcIt

— ANI (@ANI)

 

click me!