अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः योगासन मुद्रा वाली तस्वीरों से सजा यूएन हेड क्वॉर्टर

Published : Jun 20, 2019, 10:04 PM IST
अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः योगासन मुद्रा वाली तस्वीरों से सजा यूएन हेड क्वॉर्टर

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में 27 सितंबर 2014 को दुनियाभर में योग दिवस मनाने का आह्वान किया था। यह प्रस्ताव आने के बाद सिर्फ तीन महीने बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसंबर, 2014 को हर वर्ष 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाने का ऐलान कर दिया था।  

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग पूरी दुनिया से सिर चढ़कर बोल रहा है। संयुक्त राष्ट्र हेड क्वॉर्टर पर भी ‘सूर्य नमस्कार’ योगासन मुद्रा वाली तस्वीर को प्रदर्शित किया गया है। भारत के स्थायी मिशन ने पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्सव मनाना शुरू कर दिया है।

संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय की इमारत के उत्तरी प्रवेश द्वार पर योग से जुड़े पोस्टर लगाए गए हैं। भारतीय मिशन 21 जून को पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए अगले कई कार्यक्रम आयोजित करेगा। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 21 जून को ‘जलवायु संरक्षण के लिए योग’ विषय पर एक पैनल चर्चा का आयोजन होगा। 

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में 27 सितंबर 2014 को दुनियाभर में योग दिवस मनाने का आह्वान किया था। यह प्रस्ताव आने के बाद सिर्फ तीन महीने बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसंबर, 2014 को हर वर्ष 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाने का ऐलान कर दिया था।

21 जून के दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए चुनने की भी एक खास वजह है। यह दिन उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन है, जिसे ग्रीष्म संक्रांति भी कह सकते हैं। भारतीय संस्कृति के दृष्टिकोण से ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन हो जाता है और सूर्य के दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने में बहुत लाभकारी हैं। इसी कारण 21 जून का दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए निर्धारित किया गया था। (इनपुट एजेंसी से भी)

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश