दुनिया का सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी खुद हुआ लापता

Published : Oct 05, 2018, 05:55 PM IST
दुनिया का सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी खुद हुआ लापता

सार

इंटरपोल के चीफ मेंग लापता हैं। उनकी पत्नी फ्रांस में ही रहती हैं। उन्होंने बताया, कि मेंग ने 29 सितंबर को चीन जाने के लिए फ्रांस से रवाना हुए थे। जिसके बाद से वह गायब हैं। 

इंटरपोल के अध्यक्ष मेंग होंगवेई चीन से लापता हो गए हैं। वह फ्रांस से चीन की यात्रा पर निकले हुए थे। फ्रांस सरकार ने इस मामले की जांच करनी शुरु कर दी है। 
इंटरपोल के चीफ मेंग की पत्नी फ्रांस में ही रहती हैं। उन्होंने बताया, कि पति से उनकी आखिरी मुलाकात सितंबर के आखिरी सप्ताह में हुई थी। मेंग ने 29 सितंबर को फ्रांस छोड़ा था। 

64 साल के मेंग नवंबर 2016 में इंटरपोल का अध्यक्ष बनने से चीन में पब्लिक सिक्योरिटी के उपमंत्री थे। वह चीन में खुफिया पुलिस का काम-काज को देखते थे। 
इंटरपोल के 95 साल के इतिहास में अध्यक्ष बनने वाले मेंग पहले चीनी नागरिक हैं। वह दो साल पहले ही इंटरपोल के अध्यक्ष बने थे।
 

 

PREV

Recommended Stories

क्या आपको भी बहुत गुस्सा आता है? ये कहानी आपकी जिंदगी बदल देगी!
सड़कों से हटेंगी आपकी स्लीपर बसें? NHRC के आदेश ने मचाई खलबली