इंटरपोल चीफ ने दिया इस्तीफा, हैं चीन की हिरासत में

Published : Oct 08, 2018, 09:23 AM IST
इंटरपोल चीफ ने दिया इस्तीफा, हैं चीन की हिरासत में

सार

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एक आधिकारिक बयान के हवाले से अपनी खबर में बताया कि चीन का राष्ट्रीय पर्यवेक्षण आयोग कानून के उल्लंघन के संदेह को लेकर 64 साल के मेंग के खिलाफ जांच कर रहा है।

कई दिनों से लापता चल रहे इंटरपोल के प्रमुख मेंग होंगवेई को लेकर चीन ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। चीन ने रविवार को आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि कर दी कि मेंग कानून का उल्लंघन करने के आरोप में उनके खिलाफ जांच चल रही है। दरअसल,  कई दिनों से अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन के प्रमुख लापता बताए जा रहे हैं। 

हालांकि, यह साफ नहीं कि इंटरपोल के प्रमुख मेंग होंगवेई को हिरासत में रखा गया है, या नहीं। मेंग चीन के सार्वजनिक सुरक्षा उप मंत्री भी हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एक आधिकारिक बयान के हवाले से अपनी खबर में बताया कि चीन का राष्ट्रीय पर्यवेक्षण आयोग कानून के उल्लंघन के संदेह को लेकर 64 साल के मेंग के खिलाफ जांच कर रहा है।

चीन ने इसकी पुष्टि उन खबरों के बीच की है जिनके अनुसार इंटरपोल ने चीन से अपने लापता प्रमुख के बारे में पूछा था।

इंटरपोल का मुख्यालय फ्रांस के लियोन शहर में है। फ्रांस से मिली खबरों के अनुसार मेंग को आखिरी बार 29 सितंबर को फ्रांस में देखा गया था।

खबरों के अनुसार फ्रांस के एक अनाम न्यायिक अधिकारी ने कहा कि मेंग सितंबर के आखिर में चीन गए थे लेकिन तब से उनकी कोई खबर नहीं है।

उधर अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन इंटरपोल ने भी घोषणा की कि उन्हें अपने प्रमुख मेंग होंगवेई का इस्तीफा प्राप्त हो गया है।

इंटरपोल ने एक बयान में कहा कि मेंग ने ‘‘तत्काल प्रभाव’’ से इस्तीफा दे दिया है और दक्षिण कोरिया के किम जोंग यांग को कार्यवाहक प्रमुख बनाया गया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश